जब आपको अपनी सैलरी मिलती है तो आप बजट बनाकर उसे खर्च करते हैं। बचत होने पर आप उसे निवेश करने के बारे में सोचते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप उस धन का इस्तेमाल कर सकें
जब आपको अपनी सैलरी मिलती है तो आप बजट बनाकर उसे खर्च करते हैं। बचत होने पर आप उसे निवेश करने के बारे में सोचते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप उस धन का इस्तेमाल कर सकें और समस्यागस्त होने से बच पाएं। यहां आपके लिए निवेश करने के कई विकल्प होते हैं जिनमें से कुछ अच्छे और कुछ जालसाजी से भरे होते हैं।
आज के इस लेख में गुड रिटर्न आपको बताएगा कि आप अपनी सेविंग्स को कहां इंवेस्ट करें और भविष्य में उसका लाभ उठाएं। डालें एक नज़र -
पीपीएफ
पीपीएफ, बचत करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जिसके तहत आपको कर में धारा 80 सी के तहत छूट मिलती है। साथ ही आपको इसमें मिलने वाला ब्याज कर रहित होता है। आपको बता दें कि इसमें मिलने वाला ब्याज 8.1 होता है लेकिन आप इसमें वर्ष में सीमित धन ही डाल सकते हैं और इसे एक निश्चित समय बाद ही निकाल सकते हैं।
एसआईपी (प्रणालीगत निवेश योजनाएं)
अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले म्युचुअल फंड एकाउंट को ओपन करें और एसआईपी में निवेश करना शुरू करें। अगर आप इक्विटी फंड का चयन करते हैं तो आपको भारी रिफंड मिल सकता है जो कि एफडी से अधिक होगा। साथ ही आप इसमें छोटी से छोटी यानि 500 रूपए तक का निवेश कर सकते हैं।
कम्पनी फंड डिपॉजिट
एएए रेटेड कम्पनी में आप उच्च ब्याज दर पर एफडी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको 8.5 से 9 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त हो सकता है। जबकि आपको साधारण बैंक एफडी में अधिकतम 7.5 प्रतिशत का लाभ ही मिलता है।
गोल्ड ज्वैलर स्कीम
आप सोने में निवेश करके अच्छी बचत कर सकते हैं और यह सदाबहार है। सोने के दामों में तेजी से वृद्धि आती है और इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी बेचा जा सकता है।कई कम्पनियां और बैंक, इससे जुड़ी योजनाएं भी निकालती हैं और आप इनमें निवेश कर सकते हैं।
चिट फंड
इसके बारे में आप सभी ने सुना ही होगा लेकिन इसमें निवेश करने के लिए बेहद समझदारी और सर्तकता की आवश्यकता होती है। हालांकि, इनमें अगर आप सही जगह पर निवेश करें तो आपका धन पूरी तरह से सुरक्षित है और सही बचत है। सरकारी उपक्रमों के अंर्तगत चलाएं जाने वाले चिट फंडों में निवेश करना सही होता है।
शेयर
शेयर्स में निवेश करना, सही है लेकिन इसके लिए आपको मार्केट की स्थिति की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि कब कहां, किस कम्पनी में निवेश करना सही है। कभी भी अपनी सम्पूर्ण कमाई को शेयर्स में इंवेस्ट न करें।
पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता
पोस्ट ऑफिस में आप अपने धन को जमा कर सकते हैं, इससे ब्याज आपको बहुत उच्च नहीं मिलेगा, लेकिन आपका धन सुरक्षित रहेगा। मार्केट कितना भी गिर जाएं, लेकिन आपके धन को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही आप इसकी विभिन्न योजनाओं को लेकर कभी भी धन डाल या निकाल सकते हैं।
बैंक जमा
सबसे आखिरी विकल्प, बैंक में जमा करना बचता है। इसमें ब्याज दर कम होती है लेकिन आप जब चाहें तब बिना कागजी कार्रवाही के आसानी से इसे निकाल सकते हैं। साथ ही जब तक यह खाते में है, आपको इस पर ब्याज भी मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications