क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने अब फ्री क्रेडिट स्कोर जानने की सुविधा दी है। पहले इसी क्रेडिट स्कोर के बारे में पता करने के लिए आपको 500 रुपए से 1200 रुपए तक अदा करने पड़ते थे।
CIBIL (सिबिल स्कोर) या फिर क्रेडिट स्कोर जानने के लिए आपको अब तक पैसे देने पड़ते थे लेकिन अब ये काम मुफ्त में होगा। दरसअल क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने अब फ्री क्रेडिट स्कोर जानने की सुविधा दी है। पहले इसी क्रेडिट स्कोर के बारे में पता करने के लिए आपको 500 रुपए से 1200 रुपए तक अदा करने पड़ते थे।
क्रेडिट स्कोर जानने के लिए आपको सबसे पहले https://www.cibil.com/freecibilscore इस लिंक पर जाना होगा। यहां से आप फ्री केडिट स्कोर के बारे में जान सकते हैं। दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपको नीचे दिए गए मुफ्त वार्षिक रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। उपर चित्र में देखें जहां तीर का निशान है वहां क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद एक दूसरा पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपने बारे में कुछ जानकारी देनी होगी जिसमें ई-मेल एड्रेस, जन्मतिथि, लिंग और पैनकार्ड का विवरण भरना होगा। इसे भरने के बाद आपको एक कैप्चे वर्ड भी टाइप करना होगा इसके बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए। जैसे ही आप इसे सबमिट करेंगे उसके तुंरत बाद एक और पेज खुलेगा जहां आपको अपना पूरा विवरण भरना होगा, लेकिन यहां आपके लिए ये सुविधा होगी कि वो ये कि आपके पैन नंबर से जुड़ी जानकारी सीधे इस ऑनलाइन फॉर्म में अपने आप भर जाएंगी। इसके बाद आपके दिए गए ई-मेल पर सिबिल की तरफ से एक मेल जाएगा। ई-मेल में आपको एक लिंक दिया होगा और आपका सिबिल पासवर्ड भी होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जहां आप अपनी ई-मेल आईडी टाइप करेंगे, इसके बाद दिया गया पासवर्ड टाइप करिए फिर कैप्चे वर्ड टाइप करिए। जैसे ही आप इस सबमिट करेंगें उसके बाद आपको अपना पासवर्ड बदलना होगा। पासवर्ड के लिए यहां कुछ शर्तें हैं- जैसे ही आपका पासवर्ड बन जाएगा वैसे ही पेज लॉगआउट हो जाएगा, इसके बाद आपको दोबारा नए पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। नए पासवर्ड के साथ लॉगिन करते ही आपके सामने आपका क्रेडिट स्कोर आ जाएगा। ये सिर्फ क्रेडिट स्कोर दिखाएगा इसके अलावा और कुछ नहीं। बाकी विस्तृत विवरण के लिए आपको 500-1200 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। आपको पता है क्रेडिट स्कोर क्या है, क्रेडिट स्कोर किसे कहते हैं, अगर नहीं मालूम तो मायूस होने की कोई बात नहीं है। दरअसल भारत के शहरों या यूं कहें कि महानगरों में रहने वाले अधिकतर लोगों को क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी नहीं होती है। हाल ही में भारतीय महानगरों में एक सर्वे किया गया जिसमें लोगों से क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी मांगी गई थी। दरअसल क्रेडिट स्कोर ये दर्शाता है कि आपने लोन/क्रेडिट के जरिए ली गई राशि का भुगतान सही वक्त पर किया है या नहीं, या फिर आप भुगतान करने में देरी करते हैं या फिर अपने मन मुताबिक राशि अदा करते हैं। कुल मिलाकर ये क्रेडिट स्कोर आपकी भुगतान करने की कैपेसिटी के बारे में है। क्रेडिट स्कोर का पैमाना 100 से लेकर 1000 अंक तक होता है। अगर आपका स्कोर 650 से कम है तो आप बैड क्रेडिट स्कोर में आएंगे और आपको लोन या फिर क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी होगी। वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है तो आप गुड क्रेडिट स्कोर के ब्रैकेट में होगे और आपको क्रेडिट कार्ड या लोन मिलने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आपने कभी लोन या क्रेडिट नहीं लिया है तो आपका कोई क्रेडिट स्कोर इस टेबल में नहीं दिखेगा। यहां सिर्फ N/A दिखेगा। जो लोग पहली बार क्रेडिट कार्ड या फिर लोन के लिए आवेदन करते हैं उनकी आय और 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट को देखकर ही लोन या क्रेडिट कार्ड दिया जाता है। क्योंकि जिसने कभी लोन या क्रेडिट नहीं लिया उसका कोई क्रेडिट स्कोर ही नहीं होगा इसलिए क्रेडिट कार्ड या फिर लोन के लिए 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट मांगा जाता है।
फ्री में देखें अपना क्रेडिट स्कोर
अपनी जानकारी दें
पैन से जुड़ी जानकारी
ई-मेल के जरिए करें लॉगिन
कैसे बनाएं नया पासवर्ड
नए पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
क्या है क्रेडिट/सिबिल स्कोर
क्रेडिट स्कोर
कैसे पता करें सिबिल/क्रेडिट स्कोर अच्छा है या बुरा
पहली बार क्रेडिट/लोन लेने वालों का क्रेडिट स्कोर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications