आपका स्मार्टफोन भी आपको कमाई दे सकता है। हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं इस वीकएंड पर आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
यदि आपके पास कुछ अतिरिक्त समय है तो इसे व्यर्थ ना गवाए। समय को खोने का मतलब है पैसे को खोना। कई तरीके हैं जिनसे आप पैसा कमा सकते हैं। ये तरीके हैं काम के दौरान कमाई, पार्ट टाइम जॉब या फिर अपने शौक को अंजाम देना। आपका स्मार्टफोन भी आपको कमाई दे सकता है। हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं इस वीकएंड पर आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
ट्यूशन पढ़ा सकते हैं
अगर किसी विषय में आपकी अच्छी पकड़ है तो आप अपने फ्री टाइम में उस विषय का ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। आज के वक्त में बड़े शहरों में 1 घंटे के ट्यूशन या कोचिंग क्लास के 1000 से 2500 रुपए तक मिलते हैं। इस लिहाज से आप रोजाना एक घंटे निकाल कर महीने में 30 से 45 हजार रुपए आराम से कमा सकते हैं। ट्यूशन क्लास और कोचिंग क्लास शिक्षा से जुड़ा व्यापार है जो शायद ही कभी बंद हो।
योग सिखाएं
अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं और आपको योग और ध्यान में कुशलता हासिल है तो आप अपना एक छोटा सा योग सेंटर खोल सकते हैं। इसमें सुबह 45 मिनट से एक घंटे का वक्त निकाल कर आप लोगों को योग और ध्यान सिखा सकते हैं। इस कार्य में आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आपकी जेब को भी लाभ होगा।
योगा सेंटर आज के तनावपूर्ण जीवन में कई लोग योग के लिए जाना पसंद करते हैं, इसलिए योगा सेंटर भी व्यापार का एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
कैब ड्राइवर बन सकते हैं
यदि आप कार चलाना जानते हैं तो इस वीकएंड पर आप कुछ एक्स्ट्रा पैसा कमा सकते हैं। कई लोग राइड-शेयर सर्विस से अपनी आजीविका चला लेते हैं। यदि आप रोजाना यह नहीं करना चाहते हैं तो छुट्टी के दिन इससे एक्सट्रा कैश कमा सकते हैं। इसके लिए आप उबर या ओला का सहारा ले सकते हैं।
फ्रीलान्स
फ्रीलान्सिंग राइटर्स के लिए पैसे कमाने के लिए अच्छा विकल्प है। आप यह ऑनलाइन कर सकते हैं। आपके पोर्टफोलियो और ऑनलाइन काम के अनुभव के अनुसार कुछ ऑनलाइन साइट्स आपको स्टोरीज़ असाइन करती हैं। एक बार जब आप लिखना शुरू कर देते हैं तो आप अच्छा कमा लेते हैं।
कस्टमर सर्विस
यदि आप समस्या समाधान करने में सही हैं, तो आप कस्टमर सर्विस जॉब कर सकते हैं। कस्टमर सर्विसेज में मुख्यतः सुबह जल्दी, शाम या वीकएंड का समय होता है इसलिए इससे आपका रोजाना का ऑफिस का रूटीन खराब नहीं होगा।
वर्चुअल असाइनमेंट
यदि आपके पास कम्प्युटर और अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल है, तो आप वर्चुअल असाइनमेंट ले सकते हैं। इनमें ई-मेल द्वारा अपोइंटमेंट लेना और बाइंग सप्लाई आदि हैं। आप इसे घर बैठे कर सकते हैं।
पैकेज डिलिवरी
आप ऑन टाइम डिलिवरी एप्स से जुड़कर लोगों तक चीजें पहुंचाकर पैसा कमा सकते हैं। इससे आपको पैसा भी मिलेगा और डिस्काउंट भी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications