22 कैरेट के सोने के गहने में और 18 कैरेट के सोने के गहने में क्या अंतर है ये हम आपको आगे बताएंगे साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आखिर 24 कैरेट सोने के गहने क्यों बहुत कम बनते हैं या बनाए ही नहीं जाते हैं
जब भी सोने के गहने खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले लोग सोने के दाम पूछते हैं फिर सोने की ज्वैलरी को पर कितना मेकिंग चार्ज होगा इसके बारे में पता करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग शादी त्योहार के सीजन में सोने के गहनों की ज्यादा खरीददारी करते हैं। इस दौरान सोने के दाम भी अधिक होते हैं और उनके डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्जेस भी अधिक होते हैं।
ऐसे में सोने के दाम को सस्ते मूल्य पर खरीदने का एक और भी तरीका है। आम तौर पर लोग 22 कैरेट के सोने के गहने बनवाते हैं लेकिन अगर वही गहने 18 कैरेट में खरीदें जाएं तो दाम में काफी फर्क आएगा। 22 कैरेट के सोने के गहने में और 18 कैरेट के सोने के गहने में क्या अंतर है ये हम आपको आगे बताएंगे साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आखिर 24 कैरेट सोने के गहने क्यों बहुत कम बनते हैं या बनाए ही नहीं जाते हैं।
24 कैरेट सोना
जब हम 24 कैरेट सोने की बात करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम शुद्ध सोने की बात कर रहे हैं। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है क्योंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 99.9% है। शुद्ध सोने की पहचान है कि वह बहुत ज्यादा ही लचीला होता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको कागज से भी पता बनाया जा सकता है। कई मंदिरों और स्थानों पर सोने के वर्क का प्रयोग सजावट के तौर पर होता है। वहीं 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उसका गहना बनाना आसान नहीं है।
शुद्ध सोने की पहचान
शुद्ध सोने में लीचीलापन अधिक होता है जिसके कारण उससे बने गहने मुड़ सकते हैं। इससे गहनों का आकार खराब हो जाता है और वह दोबारा पहनने लायक नहीं रहते हैं। भारत में ज्यादातर लोग सोने आभूषण पहनते हैं, इनमें इयर रिंग, अंगूठी और गले की चेन सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लोग भी इन गहनों को लगातार पहनते हैं वहीं अगर ये गहने 24 कैरेट सोने के बने हों तो ये बहुत जल्द मुड़ जाएंगे। 24 कैरेट सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
22 कैरेट सोने के गहने
गहनों के लिहाज से 22 कैरेट सोना सबसे उपयुक्त होता है। 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है, जहां 24 कैरेट में 99.9 फीसदी सोने की मात्रा रहती है वहीं 22 कैरेट में सिर्फ 91.6 फीसदी सोने की मात्रा रहती है। बाकी कॉपर और जिंक जैसी धातुएं होती हैं जो कि इसमें मिलायी जाती हैं।
18 कैरेट सोने के गहने
जब बात बजट में सोना खरीदने की आती है तो सबसे पहले सोने के दाम चेक किए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना रहता है बाकी 25 प्रतिशत सिल्वर, जिंक, निकेल और कॉपर जैसे मेटल रहते हैं। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड (हीरा) जुड़े होते हैं वह 18 कैरेट गोल्ड के ही होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज्यादा मजबूत होता है जिसके कारण उसमें लगा पत्थर अपनी स्थान पर ही रहता है।
धातु की वजह से सोने में आती है मजबूती
इन धातुओं की वजह से सोना 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है। 22 कैरेट के सोने का प्रयोग ज्यादातर गहने बनाने के लिए होता है। देश के तमाम सर्राफा बाजार 22 कैरेट में सोने के गहने बनाते हैं। 22 कैरेट सोने का दाम 24 कैरेट के सोने के दाम 1 से 2 हजार रुपए तक कम रहता है। 22 कैरेट सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
18 कैरेट का गोल्ड खरीद सकते हैं
यहां ध्यान देने वाली एक और बात है, 18 कैरेट गोल्ड का दाम 22 कैरेट सोने के दाम से भी कम होता है जिसके कारण आप कम पैसे में सोने के गहने खरीद सकते हैं। मान लीजिए कि अभी 24 कैरेट सोने के दाम 30 हजार रुपए के आस-पास हैं और 22 कैरेट सोने का दाम 27-28 हजार रुपए के आस-पास है तो वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 21-23 हजार के बीच ही रहेगा।
भारत में सोने की खपत
दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत भारत में है। भारत में आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सोने के आभूषण पहनता है। सोने के आभूषण में सबसे ज्यादा गले की चेन, इयर रिंग्स और अंगूठी प्रचलन में रहती है। वहीं कुछ लोग सोने के चूड़ियां और कंगन/कड़ा भी पहनते हैं। वहीं तमाम भारतीय मंदिरों में सोने का दान भी दिया जाता है जिसमें तिरुपति बाला जी और शिर्डी साई बाबा का मंदिर प्रमुख है।
सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान पहले से रखना होगा।
- अपने शहर में सोने के दाम पता कर लें, अपने शहर में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
- आपके शहर में कौन सी ज्वैलरी शॉप है जहां से आप पूरे विश्वास के साथ खरीददारी कर सकते हैं
- सोने का गहना खरीदने से पहले उसके मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर पूछ लें
- आपको कितने कैरेट कै सोना लेना इसके बारे में पहले ही निर्णय ले लें।
- हमेशा विश्वसनीय ज्वैलरी शॉप से ही सोना खरीदें, ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।
- सोने का गहना खरीदने से पहले गहने का वजन जरूर देंखें।
- सोने के दाम के साथ मेकिंग चार्ज और वैट आदि के बारे में शॉप कीपर से जरूर पूछें
- सोने के दाम में मोल-भाव कर सकते हैं, आजकल कई ज्वैलरी शॉप सोना खरीदने पर कई तरह के ऑफर भी देते हैं।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications