अगर आप निवेश के जरिए ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए निवेश के 7 ऐसे प्लान हैं जो लॉन्ग टर्म निवेश के जरिए ज्यादा फायदा दे सकते हैं।
यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो कई सुरक्षित निवेश उपलब्ध हैं। हालांकि, अर्थव्यवस्था में ब्याज की दरों में कमी आई है और शेयर्स में भी कोई लाभ नहीं है। यदि वर्ष 2017 में आप अपना निवेश सुरक्षित स्थान पर करना चाहते हैं तो यहां कुछ अच्छे विकल्प दिए गए हैं। यहां हम आपको बता देना चाहेंगे कि शॉर्ट टर्म निवेश भले ही जल्दी फायदा देते हों लेकिन अधिक समय के लिए किया निवेश ज्यादा लाभकारी होता है।
बजाज फिनसर्व
यदि आप निश्चित आय चाहते हैं तो वर्ष 2017 के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बजाज फिनसर्व का फिक्स्ड डिपॉजिट (सावधि जमा) है। कई रेटिंग संस्थानों ने इसे AAA रेटिंग दी है जिसका अर्थ है कि यह बहुत सुरक्षित है। यदि आप संचयी जमा देख रहे हैं तो आपको वर्तमान में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी जो बुरी नहीं है। यदि अन्य बैंकों से तुलना की जाए तो अन्य बैंक सामान अवधि के लिए केवल 7.25 ब्याज दर दे रहे हैं। कंपनी अपने एफ डी की मासिक आय पर आपको 7.77 ब्याज दर प्रदान करती है।
केटीडीएफसी का फिक्स्ड डिपॉजिट (सावधि जमा)
निवेश करने के लिए यह एक उत्तम विकल्प है विशेष रूप से तब जब ब्याज की दरें घट रही हैं। यह केरल सरकार की एक संस्था है जो 8.50 ब्याज दर प्रदान करती है। यही कारण है कि यह वर्ष 2017 का भारत का सबसे सुरक्षित निवेश है। इन डिपॉजिट पर राज्य सरकार गारंटी देती है। हालाँकि यह बात जानना महत्वपूर्ण है कि सभी डिपॉजिट पर टीडीएस लागू होता है और इस पर मिलने वाला ब्याज कराधीन (ब्याज पर कर लगना) है। लंबी अवधि 3 वर्ष के लिए निवेश करें क्योंकि इन डिपॉजिट पर तीन वर्षों तक ब्याज दर समान रहेंगी। शायद का देश का सबसे अधिक फिक्स्ड (निश्चित) ब्याज देने वाला निवेश है।
पीपीएफ
वर्ष 2017 के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड सबसे सुरक्षित और उत्तम निवेश है। यह सुरक्षित है क्योंकि इस पर भारतीय सरकार की गारंटी है। यह कई कारणों से श्रेष्ठ है। इसमें ब्याज दर 8.1 प्रतिशत है जो देस के अन्य बैंकों की तुलना में अधिक है। ब्याज से होने वाली आय पूर्णत: कर मुक्त है और आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आपको कर लाभ भी मिलता है।
यस बैंक का सेविंग अकाउंट (बचत खाता)
यदि आपके पास बहुत अधिक मात्रा में पैसा है और आप तुरंत चलनिधि चाहते हैं तो यस बैंक का सेविंग अकाउंट वर्ष 2017 का सबसे उत्तम और सुरक्षित निवेश है। यह बैंक आपको बचत राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज देता है जबकि देश के अन्य बैंक 4 प्रतिशत ब्याज देते हैं। इस पर मिलने वाला कर लाभ भी अधि अच्छा है क्योंकि बचत खाते में मिलने वाले ब्याज पर 10,000 रूपये की सीमा तक कोई कर नहीं है। यदि आप लिक्विडिटी चाहते हैं तो इस विकल्प को चुनें।
चल निधि फंड (लिक्विड फंड)
म्यूचल फंड्स के लिक्विड फंड्स अपने पैसे को सरकार के सुरक्षित हाथों में रखते हैं। वे इस पैसे का निवेश अन्य सुरक्षित निवेशों में करते हैं जिसमें उच्च गुणवत्ता डिपॉजिट जैसे व्यावसायिक पेपर शामिल हैं। हाल ही में इन लिक्विड रिफंड्स में कमी आई है फिर भी आपको 7-8 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है जो इसे एक अच्छा निवेश बनाता है। लिक्विड फंड्स की ओर ध्यान दें जिन्हें वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन जैसी फर्मों द्वारा उच्च रेटिंग दी गयी हो।
आईडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
वर्ष 2017 में भारत में अन्य सुरक्षित निवेश में आईडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल है। वर्तमान में बैंक कुछ डिपॉजिट पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। यह अन्य बैंकों की तुलना में 0.75 से 1 प्रतिशत अधिक है। एफडी के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है जो बहुत आसान है। ऐसा इसलिए क्योंकि आवश्यक नहीं कि बैंक की शाखा हर जगह उपलब्ध है क्योंकि बैंकिंग प्रणाली में यह बैंक अभी नया है। हालाँकि डिपॉजिट बहुत सुरक्षित हैं और आप लम्बी अवधि या कम अवधि का विकल्प चुन सकते हैं।
रिकरिंग डिपॉजिट (आवर्ती जमा)
रिकरिंग डिपॉजिट पर वही ब्याज दर मिलती है जो बैंक डिपॉजिट पर मिलती है। तो यदि आपके पास निवेश के लिए कुछ अतिरिक्त मासिक आय है तो यह निवेश का सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसे निवेशों को देखें जहाँ आपकी ज़रूरतें अच्छी तरह पूरी होती हैं। उदाहरण के लिए यदि आप 36 महीनों के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें और अवधि निश्चित करें। यह समय के साथ हमारे लिए कोष का निर्माण करता है। अधिक लंबी अवधि के लिए निवेश करें क्योंकि यह अधिक लाभदायक होता है।
More From GoodReturns

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें



Click it and Unblock the Notifications