यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आप दो बैंक खाते इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप कैसे एक बैंक खाते से दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
प्लास्टिक मनी के दौर में लोगों के बीच क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करने का चलन तेजी से बढ़ा है। बैंक भी लोगों को क्रेडिट कार्ड ऑफर करते रहते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भरते हैं और फिर बैंक उनके खाते से मिनिमम ड्यू रकम काट लेता है। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आप दो बैंक खाते इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप कैसे एक बैंक खाते से दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
HDFC बैंक से ICICI क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भरें
हमने इस प्रक्रिया को आसानी से बताने के लिए दो बैंको का उदाहरण लिया है। इसमें ICICI और HDFC बैंक हैं। मान लीजिए कि आपको अपने ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का बिल HDFC बैंक के जरिए भरना है तो आप HDFC के एप के जरिए ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भरेंगे।
ये है तरीका
- सबसे पहले आपको HDFC बैंक का एप डाउनलोड करें
- इसके बाद आप HDFC एप में लॉगिन आईडी और पासवर्ड टाइप करें
- फिर एप में फंड ट्रांसफर का विकल्प चुनें
- इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने बैंक खाता/क्रेडिट कार्ड का विकल्प आएगा
- अब अपने ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का नंबर टाइप करें
- ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दर्ज नाम टाइप करें
- बैंक का IFSC कोड टाइप करें
- अब कन्फर्म करके सबमिट करें
आगे की प्रक्रिया
इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) नंबर आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आप क्रेडिट कार्ड को जोड़ लेंगे। इसके 30 मिनट बाद आप क्रेडिट कार्ड का बिल भर सकते हैं।
कौन इस्तेमाल कर सकता है क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के लिए आपको बालिग होना जरूरी है। कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है बैंक उसे क्रेडिट कार्ड नहीं देता है। हां माता-पिता अपनी गारंटी पर अपने बच्चों को क्रेडिट कार्ड दे सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड स्वैप करने से पहले अपनी जेब और आने वाली सैलरी व खर्च को जरूर ध्यान में रखें।
अलग-अलग बैंको के ढेर सारे कार्ड रखने के बजाय एक या दो बैंकों के कार्ड ही इस्तेमाल करें।
यदि बैंक आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए कहता है तो बिना वजह क्रेडिट लिमिट न बढ़ायें।
क्रेडिट कार्ड का बिल सही समय पर भरें। एक दिन की भी देरी आप पर अतरिक्त बोझ डाल सकती है।
अगर आपके पास पूरे बिल भरने के पेसे नहीं हैं, तो कम से कम नूनतम राशि जरूर जमा कर दें। न्यूनतम राशि वो राशि होती है, जिसके जमा करने के बाद बैंक आपसे लेट पेमेंट चार्ज नहीं लेता है। आपको सिर्फ इंटरेस्ट रेट देना होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
