भीम एप के नाम से गूगल प्लेस्टोर पर फेक एप की भरमार है। BHIM टाइप करने के बाद आपको बाबा साहब भीम राव अंबेडकर से लेकर छोटा भीम तक मिल जाएंगे।
हाल ही में पीएम मोदी ने देश में कैशलेश पेमेंट और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए UPI आधारित भीम एप लॉन्च किया था। इस एप के लॉन्च होने के बाद लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड किया और इसके करीब 4 दिन में 5 लाख रुपए तक का ट्रांजेक्शन हुआ। हालांकि कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने फेक भीम एप डाउनलोड कर लिया था या फिर कुछ लोगों को इस एप को डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी स्क्रीन पर भीम एप भारत में नहीं उपलब्ध होने के संदेश आया।
कैसे डाउनलोड करें भीम एप
भीम एप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा जहां आपको सर्च बॉक्स में BHIM टाइप करना होगा। इसके बाद आपको देखना होगा कि BHIM एप के निशान के नीचे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अंग्रेजी में लिखा हो। अगर ये नहीं लिखा है तो समझिए कि ये एप फर्जी है। फिर भी अगर आपको भीम एप डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। https://play.google.com/store/apps/details?id=in.org.npci.upiapp
फेक एप की भरमार
भीम एप के नाम से गूगल प्लेस्टोर पर फेक एप की भरमार है। BHIM टाइप करने के बाद आपको बाबा साहब भीम राव अंबेडकर से लेकर छोटा भीम तक मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको सैकड़ो फेक भीम एप भी मिलेंगे, इसलिए भीम एप डाउनलोड करते वक्त सावधानी बरतें।
भारत में नहीं उपलब्ध है भीम एप!
आप ये पढ़कर चौंक सकते हैं, और आपका चौंकना लाजिमी भी है, कि आखिर जिस एप को भारत में डेवलप किया गया, भारतीयों ने बनाया, भारते के बैंक जिस एप से जुड़े हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस एप को खुद देश के लिए लॉन्च किया वह आखिर भारत में क्यों नहीं उपलब्ध है। दरअसल कई यूजर्स को एप डाउनलोड करते वक्त एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। एप को डाउनलोड करते वक्त यूजर्स की स्क्रीन पर एक मैसेज उभरकर आया जिसमें लिखा था कि ये एप आपके देश में उपलब्ध नहीं है। हालांकि ये एक तकनीकी खामी थी जो कुछ बाद खुद ही ठीक हो गई , फिर भी इस तरह के संदेश यूजर्स को परेशान कर सकते हैं।
क्या है भीम एप
भीम एप नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का एप है। यह यूपीआई आधारित एप है। इसके जरिए डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। साथ ही बैंक खाते को जोड़कर पैसा ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
कैसे इस्तेमाल करें
एप डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले भाषा का विकल्प मिलेगा। एप अभी सिर्फ 2 भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में ही है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में एप अन्य भारतीय भाषाओं में आ सकता है।
एक्सेस की अनुमति दें
भाषा का विकल्प चुनने के बाद एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा। ये एक्सेस की अनुमति आपके मोबाइल नंबर को सत्यापित करने के लिए होगी इसके अलावा यूपीआई से फोन सत्यापित करने के लिए एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा।
क्या सुविधा देता है भीम एप
भीम एप के जरिए अब आपको विदेश पेमेंट गेटवे से छुटकारा मिल जाएगा। इस प्रक्रिया से आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी। भीम एप में सभी भुगतान NPCI अर्थात भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के जरिए सुरक्षित नेटवर्क में होंगे। भीम एप से आप सीधे खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एप के जरिए क्यू आर कोड के जरिए स्कैन करके भी पैसे भेज सकते हैं।
कैसे जोड़ें खाता
अब आपको बैंक जोड़ने का एक विकल्प दिखेगा। सरकारी और निजी क्षेत्र के लगभग सभी बैंक भीम एप में हैं। आप अपना बैंक एड करें। इसके बाद एप खुद ही बैंक खाते और अन्य जानकारियां एड कर लेगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको एक पिन नंबर टाइप करना होगा। ये पिन नंबर चार अंको का होगा इसमें आप अपने पसंद का कोई भी पिन नंबर टाइप कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप एप ओपन करें तो पहले आपको पिन नंबर टाइप करना होगा फिर आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या मंगा सकते हैं।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications