BHIM अब अपने नए वर्जन में अपडेट होकर आ चुका है। भीम एप के इस नए वर्जन में 7 नई भाषाएं शामिल की गई हैं। इसमें उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगु मलयालम, कन्नड़ व गुजराती है।
साल 2017 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से भीम (BHIM) एप लॉन्च किया था। युनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानि UPI पर आधारित मोबाइल एप भारत इंटरफेस फोर मनी BHIM अब अपने नए वर्जन में अपडेट होकर आ चुका है। BHIM एप का नया वर्जन गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। NCPI ने एक बयान में कहा है कि भीम एप 30 दिसंबर को पेश किया गया था और उसके बाद यह दूसरा मॉडर्न वर्जन है।
क्या नया है भीम एप में
भीम एप के इस नए वर्जन में 7 नई भाषाएं शामिल की गई हैं। इसमें उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगु मलयालम, कन्नड़ व गुजराती है। अभी इस एप का मौजूदा वर्जन सिर्फ केवल अंग्रेजी और हिंदी में है। इसके साथ ही भीम एप में 'आधार नंबर को पैसा भेजें' का नया फीचर शामिल किया गया है जिसमें किसी बैंक खाते से जुड़े आधार नंबर को पैसा भेजा जा सकेगा। आगे पढ़ें क्या है भीम एप और कैसे डाउनलोड करें भीम एप।
कैसे डाउनलोड करें भीम एप
एप को डाउनलोड करना बेहद आसान है, साथ ही ये एप आपके मोबाइल में बहुत ज्यादा स्पेस भी नहीं लेगा। भीम एप 2 एमबी से कम स्पेस लेता है। एप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बॉक्स में BHIM टाइप करना होगा। जहां आपको भीम एप दिख जाएगा। आप एप पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड होने के बाद आप उसे ओपन कर सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें
एप डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले भाषा का विकल्प मिलेगा। एप के शुरूआती वर्जन में सिर्फ 2 भाषा हिंदी और अंग्रेजी ही थी अब इसमें 7 अन्य भाषाएं जुड़ गई हैं। इसमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, गुजराती, उड़िया, बंगाली और मलयाली भाषा शामिल है।
एक्सेस की अनुमति दें
भाषा का विकल्प चुनने के बाद एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा। ये एक्सेस की अनुमति आपके मोबाइल नंबर को सत्यापित करने के लिए होगी इसके अलावा यूपीआई से फोन सत्यापित करने के लिए एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा।
क्या सुविधा देता है भीम एप
भीम एप के जरिए अब आपको विदेश पेमेंट गेटवे से छुटकारा मिल जाएगा। इस प्रक्रिया से आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी। भीम एप में सभी भुगतान NPCI अर्थात भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के जरिए सुरक्षित नेटवर्क में होंगे। भीम एप से आप सीधे खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एप के जरिए क्यू आर कोड के जरिए स्कैन करके भी पैसे भेज सकते हैं।
कैसे जोड़ें खाता
अब आपको बैंक जोड़ने का एक विकल्प दिखेगा। सरकारी और निजी क्षेत्र के लगभग सभी बैंक भीम एप में हैं। आप अपना बैंक एड करें। इसके बाद एप खुद ही बैंक खाते और अन्य जानकारियां एड कर लेगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको एक पिन नंबर टाइप करना होगा। ये पिन नंबर चार अंको का होगा इसमें आप अपने पसंद का कोई भी पिन नंबर टाइप कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप एप ओपन करें तो पहले आपको पिन नंबर टाइप करना होगा फिर आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या मंगा सकते हैं।
10 दिन में 1 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
हाल में लॉन्च किया गया मोबाइल वॉलेट भीम एप 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोबाइल आधारित एप भीम को डिजिटल लेनेदेन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था, जिसे मात्र 10 दिनों के भीतर 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा, "जानकर प्रसन्नता हुई कि 10 दिनों के भीतर भीम एप को 1 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया गया। भीम एप ने डिजिटल लेनदेन को तेज और आसान कर दिया है, जिसके कारण यह युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है। यह एप व्यापारियों के लिए भी लाभकारी है।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications