फोन-पे एक नया मोबाइल भुगतान विकल्प है, जो आपके अलग-अलग जरुरतों के अनुसार कई तरह के भुगतान का विकल्प देता है।
नोटबंदी के बाद कैशलेस पेमेंट और डिजिटल पेमेंट को लेकर तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। तमाम मोबाइल वॉलेट लोगों को डिजिटल पेमेंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में फोन-पे नामक एक नामक एक मोबाइल वालेट है जो आसान स्टेप्स में डिजिटल पेमेंट की सुविधा दे रहा है। इस मोबाइल वॉलेट की सुविधा यस बैंक द्वारा दी जा रही है।
क्या हैं उपयोग
फोन-पे एक नया मोबाइल भुगतान विकल्प है, जो आपके अलग-अलग जरुरतों के अनुसार कई तरह के भुगतान का विकल्प देता है। फोन-पे मोबाइल वॉलेट का लक्ष्य डिजिटल भुगतानों को आसान और सुरक्षित बनाना है। आप फोन-पे मोबाइल वॉलेट का प्रयोग एक वॉलेट के रूप में कर सकते हैं, और सीधे अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
इस मोबाइल वॉलेट को आप गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले-स्टोर पर जाकर आपको सर्च बॉक्स में PHONPE टाइप करना होगा। इसके बाद आपको P आकार में एक फोनपे एप का सिंबल दिखेगा जिसे आपको डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
भाषा का विकल्प चुनें
इंस्टॉल होने के बाद ये एप आपसे आपकी भाषा के बारे में पूछेगा। आप हिंदी या अंग्रेजी का विकल्प चुन सकते हैं। ये एप 5 भाषाओं में उपलब्ध है।
सुविधाएं
फोन-पे एप के जरिए आप बैंक से बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं इसके अलावा अपने वॉलेट से अन्य फोन-पे एप यूजर के वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं इस एप में बैंक खाते से वॉलेट में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकता है और ना ही वॉलेट से दोबारा बैंक खाते में पैसे वापस हो सकते हैं।
SMS के जरिए मिलेगी जानकारी
फोन-पे एप आपको हर ट्रांजेक्शन के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी देगा। साथ ही अगर आप दो सिम यूज कर रहे हैं तो आपका खाता जिस नंबर से जुड़ा है उसी के जरिए अकाउंट मैनेज होगा। पैसे ट्रांसफर को आसान बनाने के लिए एप आपके कॉन्टेक्ट डिटेल्स की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।
कैसे इस्तेमाल करें
जब आप बैंक को अपने फोन-पे मोबाइल वॉलेट से जोड़ते हैं तो फोन-पे आपको एक ओटीपी भेजता है। जिसे कन्फर्म करने के बाद ही आप आगे बढ़ सकते हैं।
सबसे पहले अपना नंबर चुने
इसके बाद अपना नाम लिखें
एक पिन नंबर सेट करें
नियम और शर्तों पर क्लिक करके सबमिट करें
इन चार स्टेप के बाद आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।
1 रुपए से 1 लाख रुपए तक भेजें/मंगाएं
इसके जरिए आप फोन-पे यूजर को तुरंत पैसे भेज सकते और मंगा भी सकते हैं। इसमें आप 1 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक भेज सकते हैं और मंगा सकते हैं। इसके अलावा री-चार्ज, बिल पमेंटे जैसे काम भी आसानी से निपटा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
