कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आधार कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम शुरु किया है इसके जरिए पैसे निकाले और ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और बड़ा प्रयास किया है। अब आपका आधार कार्ड आपके एटीएम की जगह ले सकता है। इसमें चौंकने जैसी कोई बात नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि आधार कार्ड से पैसे कैसे निकलेंगें ? तो हम आपको बता दें कि जैसे ATM डेबिट कार्ड के लिए एटीएम मशीने होती हैं वैसे ही आधार कार्ड के लिए आधार माइक्रो एटीएम है। इस आधार माइक्रो एटीएम से आप पैसे निकाल सकते हैं।
क्या है आधार माइक्रो एटीएम
इसके लिए आपके पास बस आधार कार्ड होना चाहिए और आधार कार्ड का नंबर आपके बैंक खाते के साथ जुड़ा होना चाहिए। अब आपको पैसे निकालने या ट्रांसफर करने के लिए पास के किसी आधार माइक्रो एटीएम पर जाना होगा।
कैसे निकालें/भेंजे पैसा
- सबसे पहले अपने बैंक खाते को आधार नंबर से जोड़ें
- आधार एटीएम में अपने आधार कार्ड का नंबर टाइप करें
- आधार एटीएम पर लगे स्कैनर पर अपना अंगूठा लगाना है
- इसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं और पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
किसे होगा फायदा
आधार माइक्रो एटीएम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष फायदा पहुंचेगा। सरकार अब तर 108 करोड़ से अधिक लोगों को आधार कार्ड जारी कर चुकी है इसलिए इस सुविधा का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सकेगा।
नगदी निकालना होगा आसान
इस सुविधा के बाद से लोगों के लिए आधार कार्ड एटीएम कार्ड की तरह काम करेगा। हां यह सुविध सबको मिले इसके लिए सरकार को आधार माइक्रो एटीएम बढ़ाने होंगे। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां नोटबंदी के बाद भी नगदी पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications