हम आपको बताएंगें मोबाइल वॉलेट से पेमेंट करने का ऐसा तरीका जिसमें आपको अपनी कार्ड डिटेल सेव नहीं करनी पड़ेगी।
क्या आप मोबाइल वॉलेट यूज करते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ये खबर आपको चौंका सकती है। दरअसल आम तौर पर लोग मोबाइल वॉलेट यूज करने के दौरान अपनी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव कर देते हैं ताकि बार-बार उन्हें अपने कार्ड की डिटेल ना देनी पड़े। हम आपको बताएंगें मोबाइल वॉलेट से पेमेंट करने का ऐसा तरीका जिसमें आपको अपनी कार्ड डिटेल सेव नहीं करनी पड़ेगी।
आमतौर पर लोग पेटीएम या फिर फ्री चार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं। इसमें पेमेंट करने के दौरान तीन विकल्प दिए जाते हैं जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का विकल्प दिया रहता है। सुविधा के लिए तमाम लोग अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं जिसके बाद वॉलेट आपसे कार्ड डिटेल सेव करने के लिए पूछता है। अगर आप हां पर क्लिक करते हैं तो आपके कार्ड की डिटेल सेव हो जाती है, इसके बाद अगली बार से जब आप पेमेंट करेंगे तो आपको अपने कार्ड की पूरी डिटेल नहीं टाइप करनी होगी। सिर्फ आपको अपने कार्ड का CVV नंबर टाइप करना होगा इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे टाइप करने के बाद आप पेमेंट कर देंगे। कार्ड डिटेल सेव करने से आपको बार-बार कार्ड डिटेल नहीं टाइप करनी होगी और आपका पेमेंट जल्दी हो जाएगा। बिना कार्ड डिटेल सेव किए भी आप मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस नेट बैंकिंग का विकल्प चुनना होगा। मोबाइल वॉलेट के जरिए नेट बैंकिग से पेमेंट करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा फिर आप निर्धारित भुगतान की राशि टाइप कर दें और पेमेंट कर दें। इस दौरान आपको बैंक की तरफ से OTP मिलेगा जिसे टाइप करना होगा इसके बाद आप सफलतापूर्वक पेमेंट कर देंगे और सबसे खास बात कि, इस पेमेंट में आपको किसी तरह की कार्ड डिटेल नहीं सेव करनी होगी। डिजिटल पेमेंट या फिर कैशलेस पेमेंट करना अच्छी बात है। लेकिन डिजिटल होने से सबसे ज्यादा नुकसान भी होता है। दरअसल कुछ दिन पहले तमाम बैंको के करीब 64 लाख डेबिट कार्ड हैक हो गए थे जिसके बाद आम लोग परेशान हो गए क्यों। डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार कदम भी उठा रही है लेकिन वह पर्याप्त नहीं हैं। कैसलेस पेमेंट के तमाम फाएदे हैं, इसमें आपको कैश लेकर साथ नहीं चलना पड़ता। आप कहीं भी, कभी किसी चीज का भुगतान कर सकते हैं। अपने मोबाइल वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके मोबाइल वॉलेट में पैसे होने चाहिए और तेज इंटरनेट की स्पीड होनी चाहिए। कैशलेस के फायदे तो हैं ही लेकिन कैशलेश के नुकसान भी हैं, आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं, रिमोट एरिया में इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने के चलते कैशलेस का फायदा नहीं उठा सकते हैं। ऐसे तमाम कारक हैं जो कैशलेस पेमेंट के नुकसान को दर्शाते हैं।
क्यों सेव करते हैं कार्ड डिटेल?
फिर कैसे करें पेमेंट ?
क्यो ना सेव करें कार्ड डिटेल?
कैशलेश के फायदे
कैशलेस के नुकसान
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications