2000 रुपए के नोट में क्या नया होगा, 2000 रुपए का नोट कैसा दिखेगा इन सब जरूरी बातों के बारे में हम आपको सारी विस्तार से बताएंगे।
बाजार में नई करेंसी नोट आने वाली है। 2000 रुपए और 500 रुपए के नोट को लेकर लोगों में जिज्ञासा है। ये नोट कैसे होंगे और इनमें क्या बदलाव किए गए हैं इसके बारे में भी लोग जानने के लिए उत्सुक हैं। 8 नवंबर की शाम 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया जिसमें उन्होंने 1000 रुपए और 500 रुपए के नोट पूरी तरह से बंद करने की सूचना दी। इसके बाद 9 नवंबर को बैंक बंद रहने की सूचना भी साथ ही 10 नवंबर से देश के लोगों के लिए नई करेंसी नोट शुरु करने का एलान किया।
पहली बार 2000 रुपए के नोट
देश में पहली बार 2000 रुपए के करेंसी नोट जारी किए जा रहे हैं। 2000 रुपए के नोट में क्या नया होगा, 2000 रुपए का नोट कैसा दिखेगा इन सब जरूरी बातों की जानकारी हम आपको आगे बता रहे हैं।
ऐसा होगा 2000 रुपए का नोट
2000 रुपए का नोट हल्के गुलाबी रंग का होगा। इस नोट में कुल 18 तरह की नई चीजें जोड़ी गई हैं। नोट की डिजाइनिंग और उसके स्वरूप में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। 2000 रुपए के नोट पारंपरिक नोट से अलग दिखेंगे। पहले हर करेंसी नोट रंग और आकार में अलग होता था लेकिन उनमें कुछ एक समान तरह की प्रिंटिंग होती थी।
गांधी जी का स्थान बदला
2000 रुपए के नोट में गांधी जी की तस्वीर नोट के बीच में है। पहले गांधी जी की तस्वीर नोट के साइड में होता था लेकिन अब गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदल दिया गया है।
10 जगह अंको में लिखा है 2000 रुपए
नोट में कुल 10 जगह अंको में 2000 लिखा हुआ होगा। इसमें भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 2000 रुपए लिखा है। नोट में गहरे और हल्के गुलाबी रंग के गोल शेड हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।
कई तरह के नए फीचर्स
नोट के आगे के भाग में गांधी जी की तस्वीर के पास 2000 रुपए हल्के रंग में लिख है। जबकि इसके बाद रुपए के सिंबल के साथ भारतीय पारंपरिक अंको में 2000 रुपए लिखा है। ठीक उसके नीचे कुछ सफेद डॉट्स हैं जिनमें हल्के गुलाबी बिंदु बने हैं। इसी के पास 2000 अंक गुलाबी और सफेद रंग में बोल्ड अंको में लिखा होगा।
नोट पर मंगलयान की तस्वीर
नोट के पीछे की तरफ मंगलयान का चित्र दिया गया। चित्र के नीचे मंगलयान हिंदी और अंग्रेजी में लिखा होगा। नोट के उपरी भाग में दाईं तरफ भारतीय पारंपरिक अंको में रुपए के सिंबल के साथ 2000 रुपए लिखा है वहीं उपर की तरफ बाएं भाग में अंग्रेजी के अंकों में 2000 रुपए लिखा है। नोट में सफेद भाग में नीचे की तरफ स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक चिह्न गांधी जी का चश्मा बना हुआ है। चश्मे के नीचे स्वच्छ भारत अभियान का स्लोगन 'एक कदम स्वच्छता की ओर' लिख होगा। इसके नीचे बोल्ड अक्षरों मे भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है।
14 अनोखे बॉक्स
नोट में नीचे की तरफ 14 बॉक्स बने हैं जिसमें हाथी, मयूर और फूल का चित्र बना है। इन्ही तीन चित्रों को 14 बॉक्सों में बारी-बारी से दोहराया गया है।
यहां भी ध्यान दें
नोट में दांयी तरफ कई सफेद डॉट्स बने हैं। गुलाबी और सफेद रंग में 2000 रुपए लिखा है। वहीं पास में ही 2000 रुपए हल्के अक्षरों में लिखा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications