हम लोगों को एक भरे हुए फॉर्म के जरिए बताएंगे कि फॉर्म को कैसे भरें और फॉर्म भरते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।
10 नवंबर से बैंक और एटीएम खुल गए हैं। अब लोग बैंक जाकर 1000 और 500 रुपए के नोट बदल सकते हैं। नोट बदलने के लिए आपको बैंक जाना होगा और वहां बैंककर्मी आपको एक फॉर्म देंगे। उस फॉर्म को आपको सही तरीके से भरना होगा साथ ही एक ओरिजनल आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। कई लोगों को ये फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है, ऐसे में हम लोगों को एक भरे हुए फॉर्म के जरिए बताएंगे कि फॉर्म को कैसे भरें और फॉर्म भरते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।
स्टेप-1
फॉर्म में सबसे पहले जिस बैंक में आप करेंसी एक्सचेंज (नोट बदलने) के लिए जा रहे हैं उसका नाम लिखें। उदाहरण के लिए आप अगर SBI से पैसे निकाल रहे हैं तो आप SBI बैंक लिखें। ICICI बैंक है तो ICICI बैंक का नाम लिखें। इसके बाद बैंक शाखा (बैंक ब्रांच) का नाम लिखें। फिर अपना नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर) में लिखें।
स्टेप-2
अब आपको फॉर्म में दो भाग दिख रहे होंगे। पहले कॉलम में नेम ऑफ टेंडरर लिखा हुआ है। आप पैसे निकालने गए हैं तो आप अपना नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखें। फिर आपके पास कौन सा आईडी प्रूफ है उसकी जानकारी दें। जैसे आपके पास यदि आधार कार्ड, पैन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, किसी सरकारी विभाग द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड है तो आप उस नाम पर सही का निशान बनाएं।
स्टेप-3
अब आपने जिस आईडी प्रूफ पर सही का निशान लगाया है उस आईडी प्रूफ का नंबर इस बॉक्स में भरें। ध्यान रहे अगर आपने पैन कार्ड का नंबर दिया है तो पैन कार्ड की ही आईडी संख्या भरें साथ ही अपने साथ ओरिजनल पहचान पत्र ले जाना ना भूलें। मोबाइल में आईडी प्रूफ की फोटो या फिर सिर्फ आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी नहीं मान्य होगी।
स्टेप-4
अब आपको कितने रुपए का एक्सचेंज करना है उसके बारे में जानकारी दें। एक दिन में 4000 रुपए की लिमिट दी गई है, ऐसे में आप उतनी ही राशि लिखें जो बैंक आपको दे सके। अगर आप सीमा से अधिक राशि लिखते हैं तो बैंक उतनी राशि आपको नहीं देगा। इसलिए परेशानी से बचने के लिए आप 4000 रुपए की सीमा तक ही राशि फॉर्म में भरें। इसके लिए आपको अपने नोट का विवरण भी देना होगा, जैसे आपके पास 500 के कितने नोट हैं और 1000 रुपए के कितने इसकी जानकारी देनी होगी।
स्टेप-5
अब जितनी राशि आपको निकालनी है उतनी राशि का पूरा जोड़ नीचे लिखें। साथ ही शब्दों में हिंदी या फिर अंग्रेजी में राशि बारे में लिखें। अब अपना हस्ताक्षर करें। स्थान का नाम लिखें, जिस तारीख को पैसे एक्सचेंज कर रहे हैं वह तारीख भरें।
परेशानी से बचें
ये फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया थी, जिसे हमने आपको सरल शब्दों में बताने की कोशिश की है। आप भी अपने जानने वालों को इस पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएं ताकि वह बैंक में होने वाली परेशानी से बच सकें और पहले से इसके लिए तैयार रहें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
