प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा, ऐसे तमाम सवालों के जवाब हम आपको इस लेख के जरिए देंगे।
देश के ऐसे तमाम परिवार हैं जो आज भी बेघर हैं, एक अदद घर की उम्मीद में पूरी जिंदगी कट जा रही है लेकिन लोगों को खुद की छत नहीं नसीब हो रही है, लेकिन अब लोगों का सपना पूरा हो सकता है। केंद्र की मोदी सरकार की महात्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद लोगों के लिए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 3 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरु हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा, ऐसे तमाम सवालों के जवाब हम आपको इस लेख के जरिए देंगे।
ऑनलाइन करें पीएम आवास योजना के लिए आवेदन
कम आय वर्ग के लोगों को लिए घर खरीदनें का सपना अब पूरा होने वाला है। केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवेदन देने की व्यवस्था की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की फीस है मामूली
जो भी आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा उसे इसका एक मामूली शुल्क चुकाना होगा। शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी अभिजात और ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के CEO दिनेश त्यागी द्वारा साइन किए मेमोरेंडम के मुताबिक देश भर में स्थापित 60,000 कॉमन सर्विस सेंटर्स पर यह फॉर्म भरे जा सकेंगे। यह फॉर्म 25 रुपए में एक भरे जाएंगे।
11 लाख शहरी गरीबों को मिल चुका है लाभ
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और शहरी मंत्रालय की इस संयुक्त पहल के जरिए ज्यादा से ज्यादा शहरी गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे उन लोगों को आसानी होगी, जो सीधे तौर पर फॉर्म भरने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने बताया कि इस योजना के तहत 2005-14 तक करीब 13.70 लाख गरीबों को आवास आवंटित किए गए थे वहीं, बीते एक साल में ही मोदी सरकार ने 11 लाख शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराए हैं।
आवेदकों को मिलेगी रसीद
कॉमन सर्विस सेंटर्स पर इस योजना के तहत भरे जाने वाले फॉर्मों के लिए आवेदकों को रसीद भी जाएगी, जिसमें आवेदक की फोटो लगी होगी। इस रसीद के जरिए आवेदन का स्टेटस पता लगाया जा सकेगा। आवेदकों को योजना की पूरी जानकारी और आवेदन के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। इस योजना के लिए आधार कार्ड जरूरी है लेकिन मंत्रालय ने इसके अलावा एक और व्यवस्था की है, जिसके जरिए आधार कार्ड न होने पर पूरे वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी आवेदन कर सकेंगे।
किसे मिलेगा लाभ
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों को कम ब्याज दर पर और सब्सिडी के साथ होम लोन दिया जाएगा।
EWS श्रेणी
इस योजना के तहत दो कटेगरी में लाभ मिलेगा। किसी परिवार को EWS श्रेणी में तभी रखा जाएगा अगर वार्षिक आय 3 लाख से ज़्यादा ना हो। साथ ही आपको बता दें कि इस योजना का लाभ EWS ओर LIG श्रेणी के परिवारों को ही दिया जाएगा। EWS श्रेणी में उन्ही परिवारों को रखा जाएगा जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होगी।
अन्य शर्तें
लाभार्थी परिवार के कि भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो। आवेदन परिवार की महिला के नाम से करना होगा साथ ही आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपको बता दें कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पक्का मकान पहले से ही है तो वो इस योजना का लाभ नही उठा पाएगा।
LIG श्रेणी
इस कटेगरी में किसी परिवार को LIG श्रेणी में तभी रखा जाएगा अगर सालाना आय 3 से 6 लाख रुपए के बीच में रहेगी। इसके लिए आवेदक को अपने आप को LIG या EWS श्रेणी का प्रमाणित करने के लिए स्वप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) हलफनामा प्रस्तुत करना होगा। आवेदन परिवार की महिला के नाम से करना होगा, आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अगर परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पक्का मकान पहले से ही है तो वो इस योजना का लाभ नही उठा पाएगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले पहले अपने नजदीकी बैंक में इस योजना के बारे में पता करें। फिर बैंक से फॉर्म मांग ले या फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप https://goo.gl/v4wrhT इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पूरा फॉर्म मिल जाएगा। ये फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में होगा। इसे आप प्रिंट कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको मांगे गए विवरणों के बारे में जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र में सभी विवरण भर देन के बाद इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक के जरिए और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
