सवाल-जवाब आपके स्टार्टअप को शुरु करने में मदद करेंगे, तो आप भी पढ़िए ये 10 सवाल और स्टार्टअप शुरु करने से पहले खुद से ये 10 सवाल जरूर पूछिए।
पिछले कुछ वर्षों में देश में स्टार्टअप को लेकर खूब बातें हुईं और कई नई स्टार्टअप कंपनियां शुरु हुईं। स्टार्टअप शुरु करने वाली कई कंपनियों ने अच्छा बिजनेस किया तो कुछ कंपनियां डूब गईं। गूगल और फेसबुक जैसी कंपनी भी एक स्टार्टअप ही थी। भारत में भी फ्लिपकार्ट और पेटीएम स्टार्टअप के बेहतरीन उदाहरण हैं। आप भी अगर अपना स्टार्टअप शुरु करना चाह रहे हैं तो आपको सबसे पहले खुद से कुछ सवाल करने होंगे। इन सवालों के जबाब आपको खुद ही देने होंगे और ये सवाल-जवाब आपके स्टार्टअप को शुरु करने में मदद करेंगे। तो आप भी पढ़िए ये 10 सवाल और स्टार्टअप शुरु करने से पहले खुद से ये 10 सवाल जरूर पूछिए।
क्या स्टार्ट अप को लेकर आपका आइडिया स्पष्ट है?
कई बार ऐसा देखा गया है कि युवा पूरी प्लानिंग के बिना ही जोश में नया स्टार्ट अप शुरु कर देते हैं, कुछ दिन जूझ के काम करते हैं बाद में सुस्त पड़ जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है प्लानिंग के बिना काम शुरू करना और काम की चुनौतियों के बाद ऊब जाना। इसलिए आप अगर अपना स्टार्टअप शुरु कर रहे हैं तो अपना आइडिया और विजन बिल्कुल क्लियर रखें।
चुनौतियों से लड़ने में सक्षम हैं आप ?
SWOT, S से Strengths (क्षमता) , W से Weaknesses (कमजोरी) , O से Opportunities (अवसर) और T से Threats (डर, चुनौतियां) हैं। हर व्यक्ति जो स्टार्टअप शुरु करने जा रहा है वह अपने अंदर की खूबियों, खामियों, डर और चुनौतियों को समझ लेगा तो वह हर अवसर को जीत सकता है। कई बार लगता है कि ऐसी बातें बकवास हैं। इनसे कोई फायदा नहीं है, लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो ये तकनीक आपको आत्मविकास में सहायक बनाती है और इससे आप अपने स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों से निपट सकते हैं।
क्या मेरा आइडिया या वाकई किसी के काम का है?
ये सवाल खुद से बार-बार पूछें, इस सवाल में ही आपका जवाब है। मान लीजिए कि आप रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं लेकिन बाजार में पहले हजारों रेस्टोरेंट मौजूद हैं तो आपका ये काम स्टार्टअप नहीं कहलाएगा। हां अगर आप किसी एप के जरिए हर रेस्टोंरें का मेन्यू और मेन्यू आइटम का दाम लोगों तक पहुंचाते हैं तो यह स्टार्टअप होगा। इसलिए ध्यान रखें कि आपका आइडिया या आपका प्रोडक्ट काम का हो।
क्या इस बिजनेस से मुझे फायदा होगा?
बिना पैसे के कोई भी बिजनेस शुरु नहीं होता, बिजनेस में हर कदम पर पैसे की आवश्यकता है। इसे ऐसे समझिए जैसे आपका आइडिया एक मर्सजडीज कार है लेकिन उसमें तेल की जरूरत हमेशा रहेगी। इसलिए नए स्टार्टअप में फायदे को ध्यान में रखते हुए निवेश करें।
क्या मेरे आइडिया पर पहले से कंपनियां काम कर रही हैं?
इस बार में आपको जरूर पता होना चाहिए। साथ ही अगर आपके आइडिया से मिलते जुलते की आइडिया पर कोई कंपनी काम कर रही है तो उसके काम करने के तरीके का पता लगाइए। उस कंपनी के बारे में जानने की कोशिश करिए। उस कंपनी में शुरुआती निवेश कितना हुआ था, वह कंपनी कितनी बड़ी है इसके बारे में जरूर पता करें। इससे आपको कंपनी शुरु करने में एक आइडिया मिल जाएगा साथ ही आप एक नई सोच के साथ अपना स्टार्टअप शुरु कर सकते हैं।
मेरा आइडिया कितना लीगल है?
ये सबसे अहम सवाल है। अगर आपका स्टार्टअप सफल हो जाता है और बाद में कोई अन्य कंपनी क्लेम करती है कि ये स्टार्टअप उसके आइडिया पर आधारित है तो फिर आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस तरह की बातों के बारे में पहले से जानकारी जुटाना जरूरी है।
कौन से ऐसे कारक और लोग हैं जो स्टार्टअप में बाधक बन सकते हैं ?
ऐसे लोगों की पहचान करें। हो सकता हो कि ऐसे लोग आपका आइडिया अपने निवेश के दम पर हड़पना चाहें, आपको आइडिया बेचने का लालच दें फिर भी आ मना करें। क्योंकि आपका स्टार्टअप आपका पहला निवेश हैं और कोई भी निवेश लालच की नींव पर खड़ा नहीं होता है।
क्या आइडिया को जमीनी हकीकत बनाना मुमकिन है?
अगर आपने पहले पूरी प्लानिंग कर ली है। हर अच्छे और बुरे पहलू को समझ लिया है साथ ही आने वाली चुनौतियों के निपटने के उपाय आपके पास हैं तो आप अपने स्टार्टअप को हकीकत में बदल सकते हैं।
स्टार्टअप में मैन पॉवर को कैसे जोडे़ं?
यह तो निश्चित है कि शुरुआत में आपके स्टार्टअप में कुछ लोग ही साथ आएंगे। ये लोग भी गिनती के होंगे। ऐसे में आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप अपने स्टार्टअप में पूरे जी जान से मेहनत करें ताकि उसके अच्छे नतीजें मिले। अच्छे नतीजों से निवेशकों का ध्यान आपकी तरफ जाएगा और अपने साथ नए लोग जोड़ सकेंगे।
क्या मेरा आइडिया लोगों को पसंद आ रहा है ?
इसके लिए आपको सर्वे का सहारा लेना होगा। ये सर्वे दो तरह के हो सकते हैं। पहला सर्वे कि आप स्टार्टअप शुरु करने से पहले अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगों से बात करें और जानने की कोशिश करें कि उन्हें क्या नया चाहिए। जबकि दूसरा सर्वे स्टार्टअप के बाद करें। अगर आपके प्रोडक्ट को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं तो आपको सर्वे के जरिए पता लगाना होगा कि आखिर चूक कहां रह गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications