हम बताने जा रहे हैं कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप 500 और 1000 रुपए के असली और नकली नोट को पहचान सकेंगे
देश की अर्थव्यवस्था में नकली नोटों के बढ़ते चलन पर चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक ने अब जनता से अपील की है कि 1000 और 500 रुपए के नोट को अच्छी तरह से जांच-परख के ही स्वीकार करें। केंद्रीय बैंक को ऐसी जानकारियां मिली हैं कि कुछ असामाजिक तत्व आम लेन-देन में ऊंचे मूल्य के नकली नोटों का प्रसार कर रहे हैं। इसलिए लोग 1000 और 500 के नोटों को परखने के बाद ही स्वीकार करें।
500-1000 के नोट में थोड़ा परिवर्तन
भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2015 में 500 और 1000 के नोटों में थोड़े से परिवर्तन किये हैं। नकली नोट आपकी जेब में नहीं जाये, इसके लिये भी आपको सतर्क रहना होगा। यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप 500 और 1000 रुपए के नोट को पहचान सकेंगे कि वह असली है या नकली। सबसे पहले हम आपको बता दें कि आरबीआई ने निम्न तीन फीचर्स के अलावा बाकी की सभी विशेषताओं को पहले के समान रखा है।
नंबर साइज से करें पहचान
नंबरों का साइज असली नोट में नंबर पैनल पर लिखे गये नोट के नंबर के अंकों की संख्या बायें से दायें बढ़ते क्रम में दिखेगी। पहले तीन कैरेक्टर अंग्रेजी के अक्षर व अंकों का समूह होंगे और उन तीनों का साइज बराबर होगा।
ये है असली नोट की पहचान
500 के नोट पर रेखाएं आप देखेंगे कि 500 के नोटों पर गहरे लाल रंग से कुछ रेखाएं बनी होंगी। ये रेखाएं तीन सेट में होती हैं। 2-1-2 का सेट ही असली है। यानि पहले दो लाइनें बेहद करीब, फिर एक लाइन और फिर बाकी की दो लाइनें बेहद करीब दिखाई देंगी। ये लाइनें दोनों ओर दिखती हैं।
चार के सेट में पांच रेखाएं
एक हजार के नोट पर रेखाएं वहीं 1000 के नोट पर पांच रेखाएं होंगी, जो चार के सेट में 1-2-2-1 के सेट में होंगी। यानि पहले एक रेखा, फिर दो बेहद करीब, फिर दो बेहर करीब और फिर एक रेखा। ये रेखाएं दाहिनी ओर कोने में बनी दिखाई देंगी। ये लाइनें दोनों ओर दिखती हैं।
गोलाकार मार्क
गोलाकार मार्क 500 रुपए के नोट पर आपको बायीं ओर एक गोलाकार आकार का बड़ा सा चिन्ह यानि मार्क दिखाई देगा।
डायमंड मार्क
डायमंड मार्क 1000 रुपए के नोट पर आपको बायीं ओर एक डायमंड के आकार का बड़ा सा चिन्ह यानि मार्क दिखाई देगा।
पुराने 500 के नोट को ऐसे पहचाने
ये नोट RBI ने हाल ही में जारी किए थे जिसके बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई है। अब अगर आपके पास रेखाओं वाले मार्क किए नोट नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं नोट के दूसरे साइड पर नोट जारी करने का वर्ष दिया रहता है। उसे देखें अगर नोट 2013 से पहले का है तो नोट पर लाल रेखा का मार्क नहीं होगा और आपको रौशनी में नोट की पहचान करने का पुराना तरीका अपनाना होगा। हालांकि 500 के नोट पर बड़ा काले रंग का गोल मार्क होगा जिसके जरिए भी आप नोट पहचान सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications