इस लेख में आपको बीमा के प्रीमियम संबंधी भुगतान के बारे में जानकारी दी गई है जिसके जरिए आप अपने प्रीमियम लैप्स से बच सकते हैं।
अक्सर देखा गया है कि जीवन बीमा का प्रीमियम भरने के लिए लोग एजेंट का सहारा लेते हैं। एक एजेंट के पास कई लोगों के प्रीमियम भुगतान की डिटेल होती है। मान लीजिए कि किसी कारणवश आपका एजेंट प्रीमियम भुगतान की तारीख भूल जाता है तो आप की सारी मेहनत पर एक बार में ही पानी फिर सकता है।
बीमा कंपनिया देती हैं विकल्प
जीवन बीमा के प्रीमियम का भुगतान वर्ष में केवल एक बार ही करना होता है। वार्षिक भुगतान में एक बात का डर हमेशा बना रहता है कि कहीं पॉलिसि लैप्स ना हो जाए। इस समस्या से पार पाने के लिए लाइफ इंश्योरेंश कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम का समय पर भुगतान करने के लिए कई विकल्प दे रही हैं। इन विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प अपनाकर आप अपनी पॉलिसी का भुगतान समय पर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बीमा कंपनियों के दिए विकल्प जिनके जरिए आप अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
ऑनलाइन भुगतान
लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको बीमा कंपनी की वेबसाइट में लॉगिन करना होगा। वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद आप अपने प्रीमियम की डिटेल देख सकते हैं साथ ही अगले प्रीमियम भुगतान की तारीख के बारे में भी जान सकते हैं। इसी में आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा जहां से आप अपने प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।
ऑटो डेबिट के जरिए भुगतान
इस सुविधा में आपको दो भुगतान के लिए नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस यानि NACH का इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिं सर्विस यानि ECS का विकल्प मिलता है। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद आप बीमा का ऑटो डेबिट के लिए जरूरी निर्देश दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में क्रेडिट कार्ड का होना जरूरी है। क्रेडिट कार्ड के जरिए ही ECS NACH रजिस्टर होता है। इस प्रक्रिया में एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके प्रीमियम का भुगतान अंतिम तारीख से पहले अपने आप हो जाता है।
फोन से भुगतान
बीमा कंपनिया आईवीआर की सुविधा भी देती हैं। आईवीआर यानि इंटरेक्टिव वॉयस रेस्पांस सिस्टम के जरि भी प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं। इस भुगतान प्रक्रिया में आपको बीमा कंपनी के दिए गे नंबर पर कॉल करना पड़ता है फिर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस भुगतान विकल्प के लिए क्रेडिट कार्ड होना आवश्यक है।
जरूरी बात
प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद इस बात का ख्याल रखें कि जो इलेक्ट्रॉनिक रिसिप्ट जेनरेट हो रही है उसे जरूर सेव कर लें ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications