देश में एक बार फिर 10 रुपए के सिक्के को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच रिजर्व बैंक ने 10 रुपए के नकली सिक्के के परिचालन में होने की अफवाह को सिरे से खारिज किया है।
देश में एक बार फिर 10 रुपए के सिक्के को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच रिजर्व बैंक ने 10 रुपए के नकली सिक्के के परिचालन में होने की अफवाह को सिरे से खारिज किया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। वहीं केंद्रीय बैंकों ने लोगों से सभी प्रकार के सौदों में बिना किसी झिझक के 10 रुपए के सिक्को को स्वीकार करने को कहा है।
अफवाहों पर ना दें ध्यान
रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ कम जानकार या गलत जानकारी रखने वाले लोग व्यापार, दुकानदार आदि समेत आम लोगों के बीच इस प्रकार के सिक्कों को लेकर संदेह खड़ा कर रहे हैं। इससे देश के कुछ भागों में इन सिक्कों का प्रचलन बाधित हो रहा है और इससे भ्रम की स्थिति बन रही है।
10 रुपए के सिक्के लीगल टेंडर
बयान के अनुसार, 'रिजर्व बैंक लोगों को सलाह देता है कि वे इस प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और उसे अनसूना कर दें तथा बिना किसी झिझक के अपने सभी सौदों में इन सिक्कों को कानूनी मुद्रा के रूप में स्वीकार करें।' हम आपको बताएंगे कि 10 रुपए के असली और नकली सिक्कों को कैसे पहचाने।
असली-नकली की पहचान
10 रुपए के सिक्के में 10 लाइने बनी होती हैं साथ ही सिक्के के बीच के हिस्से पर रुपए का सिंबल बना होता है। इसके अलावा अंको में 10 लिखा होता है। ये अंक '10' सिक्के के मध्यभाग और बाहरी भाग 6:4 के अनुपात में अंकित होता है।
INDIA और भारत लिखा हुआ देखें
असली सिक्कों की पहचान बहुत ही आसान है। हेड्स की तरफ से सिक्के की प्रमाणिकता को पहचानने के लिए आपको देखना होगा कि INDIA और भारत सिक्के पर कहां अंकित हैं। सिक्के पर INDIA और भारत साइट की तरफ आमने सामने होते हैं। जबकि नकली सिक्के में INDIA और भारत एक साथ उपर की तरफ लिखा होता है।
अशोक की लाट ध्यान से देखें
10 रुपए का सिक्का हेड्स की तरफ से देखने पर अशोक की लाट यानि भारतीय राजपत्र का चिह्न आपको स्पष्ट दिखेगा जबकि नकली सिक्के में यह चिह्न छोटा और अस्पष्ट होगा। इसके अलावा 10 रुपए के असली सिक्के में 'स्त्यमेव जयते' छोटे अक्षरों में लिखा होगा जो कि ठीक अशोक की लाट के नीचे अंकित होगा। जबकि नकली सिक्के में यह अछर बड़े और धुंधले होंगे।
सबको जागरुक करें
इन स्टेप्स को अपनाकर आप 10 रुपए के असली और नकली सिक्के का फर्क जान सकते हैं। इसके बारे में आप अपने साथ के लोगों और दोस्तों को भी बताएं जिससे वह नकली सिक्कों को पहचान सकें और बाजार में फैले नकली सिक्कों को लेने से बच सकें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
