JIO सर्विस लॉन्च होने के एक महीने बाद भी लोगों को सिम कार्ड के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालांकि अब लोगों की ये समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। रिलायंस JIO को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उसके सिम पूरे देश में ग्राहकों को सामान्य तरीके से मिलने लगेंगे और इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिम की मांग सामान्य होने पर कंपनी 4G स्मार्टफोन से कोड जेनरेट करने की मौजूदा अनिवार्यता को भी समाप्त कर देगी।
JIO सिम मिलने में हो रही परेशानी
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस JIO इन्फोकॉम ने 5 सितंबर से अपनी 4G सेवाओं की शुरुआत की थी। तभी से JIO के सिम के लिए मारामारी है और भावी ग्राहकों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को सिम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उसने सिम एक्टिवेशन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे उसे उम्मीद है कि उसके सिम के लिए ग्राहकों की परेशानी दूर होगी।
JIO के प्रति ग्राहकों का रुझान बेहतर
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्वीकार किया कि JIO सिम को लेकर ग्राहकों का रुझान कंपनी की अपेक्षाओं से कहीं अच्छा रहा लेकिन कंपनी मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। इस समय कंपनी हर दिन बड़ी संख्या में सिम जारी कर रही है। टेलीकॉम विभाग की बाध्यताओं के चलते वह एक सीमा से अधिक सिम जारी नहीं कर सकती। अधिकारी ने हालांकि जारी किए जाने वाले सिम की संख्या नहीं बताई।
दिसंबर 2016 तक सारी सर्विस फ्री
उन्होंने कहा कि चूंकि इस साल के आखिर तक उसकी सारी सेवाएं मुफ्त हैं इसलिए सिम की मांग ज्यादा है। यह अवधि समाप्त होने यानी नए साल से रख थोड़ा बदलेगा और वास्तविक ग्राहक ही सामने आएंगे तो सिम की मांग युक्तिसंगत होगी। एक बार मांग सामान्य होने पर कंपनी 4G स्मार्टफोन से ‘कोड जेनरेट' करने की अनिवार्यता समाप्त कर देगी
ऐसे मिलेगा JIO सिम
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल ही में ऑनलाइन खुदरा कंपनी शापक्लूज से गठजोड़ किया है। इसके तहत इस पोर्टल के जरिए चुनींदा फोन खरीदने वालों को JIO की सिम मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा इसका सिम रिलायंस डिजिटल, डिजिटल एक्सप्रेस व डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर से नि:शुल्क लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
