अगर आप इंटरनेट पर बैठकर स्माल बिजनेस आइडिया या फिर छोटा बिजनेस कैसे शुरु करें तो आपको तमाम साइट्स मिल जाएंगी जो छोटा बिजनेस शुरू करने के बारे में आपको जानकारी देंगी। लेकिन अब हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया बताएंगे जिससे आप घर बैठे भी बिजनेस कर सकते हैं, ऑनलाइन भी बिजनेस कर सकते हैं और पार्ट टाइम भी बिजनेस कर सकते हैं। अगर आप भी ऑन लाइन बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं वह भी कम लागत में तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए फायदे का सौदा है।
एफिलिएटेड मार्केटिंग (संबद्ध व्यापार)
आजकल तमाम ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स हैं जिनकी पहुंच करोड़ों ग्राहकों तक है। इन ई-कॉमर्स वेब साइट्स के लिए सबसे जरूरी होती है प्रोडक्ट क्वालिटी और कस्टमर सटिफैक्शन। एफिलिएटेड मार्केटिंग में आप इन ई कॉमर्स वेबसाइट्स के प्रोडक्ट्स को अपने ब्लॉग या वेबसाइट्स के जरिए अच्छी रेटिंग देकर रेफर करते हैं तो ये ई-कॉमर्स वेबसाइट्स आपको उस प्रोडक्ट की हर सक्सेसफुल सेल पर अच्छा कमीशन देती है। उदाहरण के लिए फ्लिपकार्ट के साथ आप संबद्ध होने के लिए affiliate.flipkart.com पर जाना होगा वहां अपनी डिटेल्स देनी होगी इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिसे आप अपने फेसबुक पेज, ब्लॉग या फिर वेबसाइटस पर लिंक रेफर कर सकते हैं। इसके बाद आप कमीशन का लाभ उठा सकते हैं। यह प्रक्रिया आप फ्लिकार्ट के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर भी ये सुविधा उपलब्ध है।
ई-कॉमर्स बिजनेस सेलर
इसके जरिए आप अपने प्रोडक्ट्स को फ्लिपकार्ट के जरिए बेच सकते हैं। अगर आप अपने प्रोडक्ट्स ऑनलाइन नहीं बेच पा रहे हैं तो इस तरीके से आप एक नामी वेबसाइट के साथ जुड़कर अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसे प्रोडक्ट्स देखने होंगे जो ऑनलाइन उपलब्ध वहीं है, ऐसे प्रोडक्ट्स को स्माल क्वांटिटी में खरीद लीजिए फिर वैट नंबर लेकर इन प्रोडक्ट्स को किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बेच सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर इसे seller.flipkart.com पर बेच सकते हैं। यहां रजिस्टर करने के बाद अपने प्रोडक्ट्स बेच कर पैसा कमा सकते हैं।
ई-बुक्स राइटिंग
आज के दौर में पढ़ाई डिजिटल हो रही है। बच्चे लाइब्रेरी में किसी टॉपिक पर किताब तलाशने के बजाय ऑनलाइन उसी टॉपिक को सर्च करते हैं और अपने प्रॉब्लम सॉल्व करते हैं। अगर आप किसी विषय में पारंगत हैं तो आप उस विषय में ई-बुक्स राइटिंग के जरिए अपने नोट्स ऑनलाइन सेल कर सकते हैं। लोगों को नोट्स के विषय में बताने के लिए आप फ्री डेमो नोट्स दे सकते हैं साथ ही कुछ कठिन टॉपिक को मजेदार ढंग से बताते हुए वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। ई-बुक्स सेल करने के लिए आप blog.instamojo.com पर जाकर खुद को रजिस्टर कर लीजिए फिर अपने आर्टिकल अपलोड कर दीजिए। अगर आप लिखते हैं तो ये आपके लिए और भी अच्छा है, आप अपनी अच्छी कहानियों को ई-बुक्स के जरिए सेल कर सकते हैं। अमेजन के किंडल पर आपको अपने लेख बेचने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप न्यूज एप न्यूजहंट/डेलीहंट के ई-बुक्स सेक्शन में अपनी कहानियां अलोड करके सेल कर सकते है।
सेलिंग योर स्किल्स
वक्त आ गया है कि आप अपने हुनर को पहचाने। अगर आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग में पारंगत हैं या फिर आप अच्छा लिखते हैं या आप प्रजेंटेशन अच्छा देते हैं तो आप अपने इस हुनर से पैसा कम सकते हैं। www.freelancer.com के जरिए आप अपने स्किल्स से पैसा कमा सकते हैं। वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराइए। ये एक ऑन लाइन वेबसाइट है जो आपको किसी काम के लिए टेंडर देती है। मान लीजिए कि वेबसाइट कोई लोगो बनाने का टेंडर दे रही है तो आपको बोली लगानी होगी। बोली जीतने के बाद आप लोगो बनाकर तय समय में देना होता है। इसी तरह वेबसाइट डिजाइन करके भी आप सेल कर सकते हैं। इसके बाद साइट आपसे आपके बैंक डिटेल्स की जानकारी लेगी भी पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर देगी।
एप बेस्ड कार कंपनी के साथ करें बिजनेस
अगर आपके पास 3-4 साल पुरानी कार अच्छी कंडीशन में है तो आप अपनी कार को एप बेस्ड कार कंपनी के साथ जोड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आजकल बाजार में ओला, उबर जैसी कंपनी हैं। आपके पास अच्छी कंडीशन में एक कार और एक ड्राइवर होना चाहिए। उदाहण के लिए आप ओला कैब के साथ पार्टनरशिप करके अपनी कार को कैब सर्विस पर देना चाहते हैं तो आपको partners.olacabs.com पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। कार और ड्राइवर की डिटेल देनी होगी जिसके बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करके आपको पैसे आदि के बारे में बताएगी
More From GoodReturns

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

ITR डेडलाइन मिस हो गई? घबराएं नहीं, 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न और बचाएं जुर्माना

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications