आप SBI इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता कैसे खुलवा सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि का खाता SBI में खुलवाने के लिए आपको आपको किन दस्तावेजों की जरुरत होगी
अब माता-पिता अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खोल सकते हैं। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की थी। इस योजना के तेहद माता-पिता अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए पैसा जमा कर सकते हैं, जो आगे चल कर बेटी के काम आएगा। इसका खाता आप पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में खुलवा सकते हैं जैसे एसबीआई, जिसकी शाखाएं ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI
आज हम SBI की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। देश के करोड़ो नागरिक SBI के ग्राहक हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आसान स्टेप में आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता कैसे खुलवा सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। जिन लोगों का एसबीआई बैंक में खाता नहीं है, वे पहले बैंक में दस्तावेज को जमा कर खाता खुलवा सकते हैं।
जानकारी के लिए शाखा प्रबंधक से मिले
आप दो तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाने के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहला- कि आप अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं और वहां शाखा प्रबंधक से इस विषय में जानकारी मांगे। शाखा प्रबंधक आपको इस योजना के विषय में हर बात बताएंगे। दूसरा तरीका है कि आप इंटरनेट के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाएं और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें।
खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- लड़की के जन्म का प्रमाण पत्र
- माता-पिता का फोटो पहचान पत्र
- अड्रेस प्रूफ बच्चे और माता-पिता की फोटो
- यदि आधार कार्ड है तो उसकी कॉपी जरूर जमा करें
कैसे खोलें खाता
खाता खोलने लिए सबसे पहले फॉर्म भरें और उसके साथ सारे दस्तावेजों को जमा करें, फिर फोटो के साथ कम से कम 1000 रुपए जमा करें। अकाउंट या खाता खुलने के बाद आप पैसे चेक या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा जमा कर सकते हैं।
जुडु़वा बच्चियों के संबंध में दिखाएं जन्म प्रमाणपत्र
एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम दो से तीन खाते खोले जा सकते हैं। इस योजना में दो ही खाते का प्रावधान है लेकिन अगर जुड़ुवा लड़की है तो इस संबंध में आपको प्रमाण पत्र पेश करना होगा जिसके बाद आप तीसरा खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी दशा में 3 से अधिक खाता नहीं खोला जा सकता है। खाते में न्यूनतम राशि 1000 रुपए या अधिकतम राशि 1,50,000 वार्षिक जमा की जा सकती है।
मिलेगा आयकर में छूट का लाभ
इस खाते की कुल अवधि 21 साल है और इस खाते पर ब्याज 8.60% का है। हाल ही में केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं से 0.1 फीसदी ब्याज की कटौती की थी जिसके बाद इन खातों पर भी मिलने वाला ब्याज कम हो गया है। इस योजना के तहत मिलने वाला ब्याज परिवर्तनीय होता है। योजना में आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा (सी) के अंतर्गत टैक्स की छूट दी जाती है।
अनियमित भुगतान
अगर खाते में अनियमित भुगतान किया जाता है तो प्रति वर्ष कम से कम 50 रुपए का जुर्माना निर्धारित राशि के साथ लिया जाएगा। विड्रॉल (पैसा निकालना) 50 प्रतिशत राशि पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 18 वर्ष की आयु होने के बाद उच्च शिक्षा और शादी की के लिए इस्तेमाल होगी।
खाता बंद करने की प्रक्रिया
समय से पहले बंद समय से पहले यह खाता बंद नहीं किया जा सकता है, जब तक जमाकर्ता की मृत्यु या कोई गंभीर बीमारी ना हो, जिन्हें केन्द्रीय सरकार के आदेश द्वारा प्राधिकृत किया जाएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications