भारत में स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। देश में दुनिया भर की तमाम कंपनियां अपने आकर्षक स्मार्ट फोन भारत में लॉन्च कर रही हैं। स्मार्ट फोन के कई फायदे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्ट फोन के जरिए पैसा भी कमाया जा सकता है वह भी घर बैठकर। जाहिर सी बात है आप चौंक गए होंगे लेकिन चौंकिए मत हम आपको बताएंगे कि स्मार्ट फोन के जरिए घर बैठकर कैसे हर महीने 30-50 हजार रुपए तक की कमाई की जाए।
गूगल ओपीनियन रिवार्ड एप
अगर आप नौकरीपेशा हैं तब भी आप थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। इस एक्सट्रा इनकम के लिए आपको बस एक एप डाउनलोड करना होगा। इस एप का नाम है गूगल ओपीनियन रिवार्ड एप। इसके लिए आपको पैसे मिलेंगे। ये पैसे सर्वे में आपके ओपिनियन के जरिए मिलेंगे। गूगल अलग-अलग मुद्दों पर सर्वे करता रहता है। इन सर्वे में टॉपिक के अनुसार 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक आपको ओपीनियन देने के लिए मिल सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको गूगल की तरफ से नोटिफिकेशन मिलेगा। रजिस्टर्ड हो जाने के बाद आपको सर्वे फॉर्म मिलेगा जिसे फिलअप करना होगा। गूगल की तरफ से सर्वे के जरिए मिले पैसों को आप रिवार्ड प्वाइंट्स में बदलकर अपने लिए ऑनलाइन कोई समाना खरीद सकते हैं।
आईपोल
ये एप भी गूगल ओपीनियन रिवार्ड एप की ही तरह है। इस एप का नाम आईपोल है जो इंक कार्पोरेशन कंपनी का है। इस एप के जरिए आप गूगल रिवार्ड एप की तरह अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इस एप में खास बात ये है कि आपको गूगल रिवार्ड एप से ज्यादा पैसे मिलते हैं। इस एप में सर्वे पूरा करने के लिए आपको 100 से लेकर 100 रुपए तक मिलेगें। अगर आप महीने के 30 से लेकर 50 सर्वे तक कंप्लीट करते हैं तो आपको 30 से लेकर 50,000 रुपए तक मिलेगें।
फोएप
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो ये एप आपके लिए ही बना है। FOAP नाम के इस एप पर आप फोटो अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं। इसमें आप अपनी फोटो भी खींच कर अपलोड कर सकते हैं। एप में ऐसी फोटो खींच कर अपलोड करने की कोशिश करें जो थोड़ा समान्य दिखें। जैसे किसी बाजार की फोटो अपलोड करिए या फिर ट्रैफिक की फोटो अपलोड करिए। कॉलेज की कैंटीन में स्नैक्स लेते हुए स्टुडेंट्स की फोटो अपलोड करिए। ऐसे फोटो की मार्केट में बहुत डिमांड है और ये झट से बिक जाती हैं। इस तरह से आप फोटो खींच कर आसानी से पैसे कमा सकते हैं।
आईबॉटा एप
आप शॉपिंग के शौकीन हैं तो इस एप से आप और भी कमाई करके शॉपिंग कर सकते हैं। IBOTTA APP आपके शॉपिंग बिल पर आपको कमीशन दिला सकता है। इसलिए शॉपिंग के बाद बिल ना फेंके। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लीजिए फिर इसमें दिए गए एक विकल्प REBATES पर क्लिक करिए । इसमें आपको कई ऑफर मिलेगें। इस एप पर कंपनी कमीशन निर्धारित करती है। इस एप को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
रिसिप्ट हॉग एप
इस एप पर आपको अपने शॉपिंग बिल की फोटो अपलोड करनी होगी जिसके बदले आपको एक गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इस गिफ्ट कार्ड को आप ऑनलाइन शॉपिंग की खरीददारी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से ये एप आम के आम और गुठलियों के भी दाम की कहावत पर खरा उतरता है।
चैंप कैश एप
चैंप कैश प्राइवेट लिमिडेट कंपनी एंड्रायड मोबाइल के लिए चैंप कैश फीचर लेकर आया है। इस फीचर के जरिए भी आप एक्सट्रा पैसा कमा सकते हैं। इस फीचर में आपको चैंप कैश को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा और कंपनी के विज्ञापन देखने होंगे साथ इन विज्ञापनों को आगे सर्किल में बढ़ाना होगा। इसमें 100 विज्ञापन के लिए चैंप कैश के जरिए आपको 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक मिलते हैं। 100 विज्ञापन पूरे होने पर कंपनी आपके द्वारा दिए गए एकाउंट में पैसा जमा कर देगी।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications