शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास डीमैट खाता है तो आप शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए लगाकर करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करते वक्त ध्यान रखें कि आप ऐसे शेयरों में निवेश करें जो हमेशा फायदे में रहते हैं जैसे आईटीसी, इन्फोसिस या एसबीआई ऐसे शेयरों को ब्लू चिप शेयर भी कहते हैं।
हालांकि आम आदमी कभी शेयर बाजार की उठा-पटक के चक्कर में नहीं फंसना चाहता है। वह बाजार के गणित को बहुत देर में समझता है और किस मौके पर फायदा उठाना इस बात से अंजान रहता है इसीलिए सामन्य नागरिक शेयर बाजार के चक्कर से दूर ही रहते हैं। हालांकि जानकारों की माने तो शेयर बाजार में निवेश करना आसान है और इसकी प्रक्रिया काफी सरल है, हां इसे समझने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है। अब हम आपको बताएं शेयर बाजार में निवेश की क्या प्रक्रिया है, इसमें निवेश से कैसे ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है साथ ही कुछ उदाहरण के जरिए समझाएंगे कि कैसे जल्दी निवेश की आदत डाल लेने से आपको एक वक्त के बाद बेहतर रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है। स्टॉक मार्केट में निवेश का पहला नियम है सस्ते और अच्छे शेयर की जानकारी होना। अच्छे शेयर अर्थात ऐसे शेयर जिनके टूटने की संभावना बहुत कम हो। अब आपको शेयर बाजार में ऐसे शेयरों के बारे में जानकारी जुटानी है जो 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के दाम तक हों। शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर्स हैं जो इन दामों के बीच मिल जाएंगे। ऐसे शेयर मजबूत माने जाते हैं, इनमें फेडरल बैंक, टाटा केमिकल्स, एमपी इन्फ्रा, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स , आंध्रा बैंक जैसे शेयर मौजूद हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निवेशक हर महीने सीमित संख्या में ऐसे शेयर खरीद सकते हैं। निवेश के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि शेयर बाजार में किया जा रहा आपका ये निवेश आपके बचत को प्रभावित ना करे। शेयर बाजार में निवेश में जल्दबाजी ना दिखाए। कोशिश करें कि एक या फिर दो या अधिक से अधिक तीन शेयरों में निवेश करें। इससे आपको हिसाब-किताब रखने में आसानी होगी साथ ही किस शेयर के भाव क्या हैं इसकी भी जानकारी रखेंगे। अगर आप कई शेयर खरीद लेते हैं तो आप ऐसे में कन्फ्यूज हो सकते हैं कि किस शेयर का क्या भाव चल रहा है और कौन सा शेयर किस वक्त बेचना है। शेयर बाजार में निवेश में आप ब्रोकरेज हाउस की मदद ले सकते हैं। उपर बताई गई रणनीति कई मायनों में म्युचुअल फंड की स्ट्रैटजी से मिलती है। अब निवेश शुरु करने के बाद आपको आगे की प्लानिंग बनानी होगी। ध्यान रहे शेयर बाजार में निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स देना पड़ता है, ऐसे में रिटर्न फाइल करने का ध्यान रखें। छोटे निवेश के कारण आपको रोज-रोज मार्केट नहीं देखना पड़ेगा। अगर आपके बेहतर शेयरों में निवेश किया है तो पैसा डूबने की संभावना बेहद कम है। फिर भी अगर किसी वजह से स्टॉक नीचे आते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, ये निवेश इतना छोटा है कि पैसा डूबने का डर नहीं रहेगा। लंबी अवधि के लिए किया गया आपका छोटा निवेश भविष्य में बड़ा फायदा देता है। इस दौरान शेयर की कीमतों में बढ़ता का आपको फायदा मिलता है साथ ही लाभांश और बोनस जैसे फायदे भी मिलते हैं। लंबी अवधि के निवेश में आप टैक्स में भी छूट पा सकते हैं। हालांकि इस बारे में पूरी जानकारी के लिए आपको किसी ब्रोकर से मदद लेनी होगी जिससे आपके सारे संशय दूर हो सकें। इस तरह से बाजार में लंबी अवधि का निवेश करके अच्छी खासी रकम जमा कर सकते हैं। (डिस्केलमर: शेयर बाजार में निवेश रिस्क पर आधारित है, ऐसे में निवेश से पहले शेयर बाजर के नियम व शर्तें पढ़ लें। यह लेख सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है इसकी जानकारी के आधार पर शेयर बाजार में किए गए निवेश पर होने वाले हानि या लाभ पर किसी तरह की जिम्मेदारी hinid.goodreturns.in की नहीं होगी।)
मन से निकालें डर
कैसे करें निवेश
शेयर बाजार में निवेश
ध्यान रखें
आगे की प्लानिंग हमेशा तैयार रखें
फायदा
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications