देश में आए दिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में एक नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी मासिक तनख्वाह में बड़ी मुश्किल से गुजारा कर पाते हैं। देश में तमाम ऐसे नौकरीपेशा लोग हैं जो अपने परिवार का खर्च वहन कर रहे हैं साथ ही साथ इंश्योरेंश पॉलिसी, मकान या कार की ईएमआई आदि पर भी ध्यान दे रहे हैं। जाहिर है इतने खर्चों के बाद महीने के अंत में मुश्किल से ही कुछ बचत होती होगी।
पार्ट टाइम जॉब
ऐसे में नौकरीपेशा युवाओं ने पार्ट टाइम जॉब का सहारा लेकर अपनी आमदनी बढ़ाई। इस काम में आपको घर बैठे ही कमाई करने का जरिया मिल सकता है। इसमें आपको ज्यादा नहीं बस कुछ घंटों का वक्त देना होगा जिससे आप अपनी कमाई और बढ़ा सकें।
योग और फिटनेस
अगर आप फिटनेस के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं तो ये आपकी जेब में नोटों की संख्या बढ़ा सकती है। योग और फिटनेस के बारे में अच्छी जानकारी होने पर सुबह के वक्त लोगों को योग सिखा सकते हैं। इसमें अधिक से अधिक 1 से दो घंटे का समय आपको देना होगा। साथ ही लोगों की जितनी ज्यादा स्ट्रैंथ होगी आपकी आमदनी उतनी ही अधिक होगी। इस काम में आप मार्केट रेट से कम फीस रखकर ज्यादा लोगों को अपने पास खींच सकते हैं।
संगीत
अगर आप संगीत के जानकार हैं और गायन या वाद्ययंत्र में से किसा एक विधा में आपकी अच्छी पकड़ है तो आप इसे पार्ट टाइम जॉब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दौर में यूथ को गिटार बजाने की धुन सवार रहती है ऐसे में अगर आप गिटार बजाने में उस्ताद हैं तो आप शाम के एक से दो घंटों में बड़े आराम से 2-3 हजार रुपए कमा सकते हैं।
ट्यूशन
अगर आप अपने ऑफिस से शाम 5 बजे से पहले घर आ जाते हैं तो आप दसवीं तक के बच्चों को फिजिक्स, कमेस्ट्री और मैथ के ट्यूशन दे सकते हैं। अगर आप साउथ इंडिया जॉब करते हैं तो और आपकी हिंदी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ है तो आप बच्चों को हिंदी का ट्यूशन दे सकते हैं। इसमें आप तीन से 5 दिन पढ़ा कर आराम से 10 से 15 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।
फ्री-लांसिंग
इस काम में आप किसी मीडिया हाउस को अपने आस-पास की खबरें भेज सकते हैं इससे भी आपकी अच्छी कमाई होगी साथ ही इलाके में आपकी पहुंच भी बढ़ेगी।
अनुवादक
इस काम में आपकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समान पकड़ होनी चाहिए। किसी विषय पर आपको अनुवाद करना होगा। इसमें लेख आदि का अनुवाद करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications