यूपीआई यूनीफाईड पेमेंट इंटरफेस को कहते हैं जो पारंपरिक एनईएफटी या आईएमपीएस ट्रांसफर से अलग है। इसके माध्यम से किसी भी बैंक खाते से किसी अन्य बैंक खाते में मोबाइल फोन के माध्यम से तुरंत पैसे भेजे जा सकते हैं। यूपीआई को एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने विकसित किया है जिसके एनईएफटी और आईएमपीएस प्रणाली पर फिलहाल बैंकों के बीच पैसों का लेन-देन किया जाता रहा है।
कैसे होगा भुगतान
एनपीसीआई द्वारा विकसित यूपीआई एनईएफटी और आईएमपीएस से इस मामले में अलग है कि इन दोनों तरीकों से पैसा भेजने के लिए बैंक एकाउंट डिटेल के साथ आईएफसी कोड की जरूरत होती है। साथ ही रियल टाइम भुगतान भी नहीं होता। लेकिन यूपीआई से जैसे ही आप पैसे भेजेंगे, वैसे ही सामने वाले के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
एप डाउनलोड करें
यूपीआई से पैसे भेजने के लिए सबसे पहले आपको स्मार्टफोन में अपने बैंक का मोबाइल एप इंस्टाल करना होगा। जैसे एचडीएफसी का पेजैप, आईसीआईसीआई का पॉकेट एप आदि। इसके बाद आपको इस पर अपने मोबाइल नंबर को पंजीकृत करना होगा। साथ ही अपना आधार नंबर भी डालना होगा। इसके बाद आपके उस नंबर पर बैंक द्वारा यूनिक यूपीआई पहचान संख्या भेजी जाएगी। यही संख्या आपका बैंक पता होगा।
मिलेगी यूनीक आईडी
उदाहरण के लिए अगर आपका एकाउंट एसबीआई में है और आपका नंबर 987xxxxxxx है तो आपका पता 987xxxxxxx @ एसबीआई हो सकता है। यह पता बेहद आसान रखा जाएगा और इसमें आपके नंबर के साथ ही बैंक का नाम होगा। इसी प्रकार से जिसे आपको पैसे भेजना है उसका यूपीआई पहचान संख्या आपके पास होनी चाहिए।
पैसे भेजने के लिए यूनीक पहचान संख्या जरूरी
यूपीआई से पैसे भेजने के लिए यूपीआई पहचान संख्या डालनी होगी, फिर जितनी रकम भेजनी है वह डालनी होगी। इसके बाद बैंक आपको एमपिन नंबर आपके फोन पर एसएमएस से भेजेगा। इस नंबर को डालने के बाद लेनदेन पूरा हो जाएगा। इस एप के माध्यम से एक दिन में 50 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक भेजे जा सकेंगे।
इंटरनेट से खरीददारी में आएगा बड़ा बदलाव
इसका सबसे बड़ा फायदा इंटरनेट से खरीदारी में होगा, क्योंकि इसकी मदद से आप डिलिवरी करने वाले/वाली को बड़ी आसानी से भुगतान कर पाएंगे। केवल आपको उस ईकॉमर्स कंपनी का यूनिक पहचान संख्या डालना होगा। इसके माध्यम से फोन बिल, गैस बिल, फोन रिचार्ज जैसी सेवाओं का भुगतान भी किया जा सकेगा।
इन बैंको में है यूपीआई की सुविधा
यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए अपने बैंक के एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करना होगा। फिलहाल आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय महिला बैंक, केनरा बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीजेएसबी सहकारी बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कर्नाटक बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, विजया बैंक और यस बैंक के एंड्रायड एप के साथ यूपीआई की सुविधा उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications