इंटनेट का संसार जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। कंप्यूटर से सिमटकर जानकारी आपकी जेब में रखे मोबाइल तक आ गई है। ऐसे में डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को लेकर चल रही सरकार भी चाहती है कि बैंकिंग और भविष्य निधि संबंधी तमाम सुविधाएं ऑन लाइन हो जाएं।

हाल ही में ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) के लिए मोबाइल एप जारी किया गया है जिसके जरिए ईपीएफ पेंशन धारक अपना बैलेंस आसानी से अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए। फिर आप अपने मोबाइल में EPF मोबाइल एप डाउनलोड कर लीजिए फिर UAN के जरिए अपना बैलेंस चेक कर लीजिए।
इस सुविधा का लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे भी कर्मचारी भविष्य निधि भारत की सबसे बड़ी रिटायर्मेंट फंड संस्था है। ईपीएफ एप पेंशनधारकों और वर्तमान पीएफ ग्राहको के लिए काफी उपयोगी है। केंद्र सरकार में मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस योजना के साथ-साथ एसएमएस आधारित और मिसकॉल आधारित यूएएन नंबर एक्टिवेशन सर्विस लॉन्च की।
ईपीएफ एप कैसे डाउनलोड करें
मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको ईपीएफ इंडिया की साइट पर जाना होगा जहां एप डाउनलोड का लिंक दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करके आप ये एप डाउलोड कर लीजिए। इसके बाद आपको यूएएन एक्टिव करने की सुविधा मिल जाएगी। अगर आपके पास पहले से ही यूएएन नंबर है तो आप अपना ईपीएफ बैलेंस आसानी देख सकते हैं।
ईपीएफ ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपना एकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस का चार्ज साधारण एसएमएस जैसा ही रहेगा। एसएमएस करने के लिए आपको अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में EPFOHO UAN टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। बात अगर मिस कॉल सर्विस की करें तो ये सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका यूएएन नंबर पहले ही एक्टिवेट हो चुका है।
जिन ग्राहकों का यूएएन नंबर एक्टिवेट हो चुका है वह 01122901406 पर मिस कॉल देकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईपीएफ ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
