सरकार ने जब से डायरेक्ट कैश ट्रांसफर की स्कीम शुरु की है तब से आधार कार्ड का रुतबा बढ़ गया है। विशिष्ट पहचान संख्या (UID) नंबर के जरिए एक व्यक्ति सिर्फ एक ही आधार कार्ड बनवा सकता है। आधार में एक व्यक्ति की पहचान को दर्शाने के लिए पुराने ढर्रे के साथ-साथ नई तकनीक का सहारा भी लिया गया है। रेटिनल स्कैन और फिंगर प्रिंट स्कैन से ये और भी आसान हो गया है।

इस तकनीक के सहारे सरकार ने देश के लोगों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी और बाद में इसे आगे बढ़ाते हुए बैंक खातों से लिंक करने की सुविधा प्रदान की है। आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र न होकर बैंकिंग और निवेश के लिए भी जरुरी होता जा रहा है।
हाल ही में लोकसभा में आधार बिल पास हुआ है। इस बिल के पांच संशोधनों को खारिज करते हुए पास कर दिया जाएगा। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस पूरे मामले पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आधार बिल से नागरिकों निजता को कड़ी सुरक्षा मिलेगी और इसका उद्देश्य लाभार्थी तक सब्सिडी पहुंचाना है।
यहां हम आपको ये बता देना चाह रहे हैं कि एक बार आपने आधार नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ दें तो आप को तमाम सुविधाएं मिल सकती हैं, जैसे एलपीजी की सब्सिडी, आसान मोबाइल पोर्टिबिलटी साथ ही पेंशन का लाभ जो आधार नंबर से जुड़ने के बाद सीधे आपने बैंक खाते में जमा होगी।
अब हम आपको जानकारी देंगे कि आप ऑनलाइन कैसे अपने आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ सकते हैं।
1- ऑन लाइन आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ने के लिए व्यक्ति का इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
2- अपना बैंक नेट बैंकिंग लॉगिन करें
3- लॉगिन करने पर आपको एक आधार नंबर लिंक करने का एक विकल्प मिलेगा।
4- जैसे एक उदाहरण HDFC बैंक का लें तो इसमें लॉगिन के बाद आपको update Aadhaar number " update contact details" का विकल्प मिलता है।
5- वहीं अन्य बैंकों में "Aadhar Bank Account Seeding" या Aadhaar Seeding" का विकल्प मिलता है।
6- आधार कार्ड की पूरा और सही विवरण टाइप करें
7- सबमिट बटन पर क्लिक करें
9- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या फिर ई-मेल आईडी पर खाते से आधार लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने साथ आधार कार्ड उसकी फोटो कॉपी, पैन कार्ड के साथ बैंक पासबुक लेकर संबंधित बैंक की शाखा में चले जाइए। बैंक में जो भी विवरण देने होंगे उसके बारे में पहले से पता कर लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी ना हो।
भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स के मुताबिक अब बैंक एकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड एक मात्र दस्तावेज होगा। अगर आपके पास केवल आधार कार्ड है तो ये बैंक एकाउंट खोलने के लिए काफी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications