पिछली तिमाही में अर्थव्यवस्था में ब्याज दर की गिरावट में नाटकीय परिवर्तन आया है। वास्तव में बैंक की ब्याज आय कर देने के बाद लगभग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर के स्तर पर है। इसमें ब्याज दर से अच्छा लाभ पाने का बहुत कम अवसर दिया गया है। जहां तक बात करें बैंकों की तो उनसे अच्छी ब्याज दरें पोस्ट ऑफिस से मिल रही हैं।
ऐसे में कुछ लोगों कंपनी फिक्स डिपॉजिट में निवेश कर रहे हैं और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। यहां कुछ सरकारी बैंक भी हैं जो अच्छी ब्याज दरों पर फिक्स डिपॉजिट की सुविधा देते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर लोगों को 7.60 प्रतिशत की ब्याज दर से 1 से 2 साल के लिए फिक्स डिपॉडिट का लुभावना ऑफर दे रहा है। फिक्स डिपॉजिट पर किसी सरकारी बैंक द्वारा दी जाने वाली ये सर्वोच्च ब्याज दर है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ही दूसरा बैंक है जहां फिक्स डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.55 प्रतिशत की ब्याज दर से फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देता है। ये लाभ एक से तीन साल तक के फिक्स डिपॉजिट पर मिलता है। वहीं बैंक 3 से 5 साल तक के फिक्स डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दर देता है जो सामान्यत: सभी बैंक देते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, महानिधि डिपॉजिट
बैंक ऑफ महाराष्ट्र महानिधि डिपॉजिट या फिर इसे फिक्स डिपॉजिट ही कह लें, ये बैंक 444 दिन के लिए 7.51 प्रतिशत की दर से फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर देता है। इस नजरिए से इस बैंक का मार्जिन सरकारी बैंको से काफी ज्यादा है।
आईडीबीआई बैंक
अन्य बैंकों से अलग आईडीबीआई बैंक 1 से 3 साल तक के लिए फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देता है, ये बात अलग है कि उसकी ब्याज दर औरों से थोड़ी कम रहती है। आईडीबीआई बैंक 7.50 प्रतिशत की दर से फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज देता है।
केनरा बैंक
फिक्स डिपॉजिट पर केनरा बैंक भी 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है। हालांकि ये फिक्स डिपॉजिट एक साल तक के लिए और दो साल से कम का होना चाहिए। ध्यान रहे कि इन सब के बीच अगर फिक्स डिपॉजिट पर 10,000 से अधिक का लाभ मिल रहा है तो उस पर टीडीएस लागू होगा।
कॉर्पोरेशन बैंक
कॉर्पोरेशन बैंक भी फिक्स डिपॉजिट पर केनरा बैंक की तरह ही 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। हां एक मामले में ये थोड़ा अलग है, केनरा बैंक 1 साल के लिए और दो साल से कम समय तक के फिक्स डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है जबकि कॉर्पोरेशन बैंक 1 साल के लिए और 3 साल से कम समय तक पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है।
अन्य बैंकों की पॉलिसी
इन सरकारी बैंको के अलावा तमाम बैंक हैं जो 7 या 7.40 प्रतिशत की दर से ब्याज दर पर फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देते हैं साथ ही कुछ निजी बैंक भी इसी ब्याज दर पर फिक्स डिपॉजिट की सुविधा देते हैं।
More From GoodReturns

31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज

Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल

TRAI का सख्त निर्देश: स्पैम कॉल्स और फ्रॉड से बचना है तो आज रात 23:55 बजे से पहले करें ये काम!

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?



Click it and Unblock the Notifications