अनूप कुमार एक निजी संस्थान में कार्य करते हैं, एक दिन वो अपने बैंक की नजदीकी शाख में 50,000 रुपए जमा करने गए। जब रकम जमा करने के लिए अनूप कुमार की बारी आई तो कैश कांउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उनसे पैन कार्ड की डिटेल मांगी लेकिन अनूप कुमार के पास पैन कार्ड था ही नहीं तो वह डिटेल कहां से देते, बेचारे वापस लौट गए। ये महज एक घटना नहीं है बल्कि बैंकिंग के बदलते स्वरूप की एक छोटी सी झलक है।
देश के तमाम बैंक अब ग्राहकों के लिए पैन कार्ड (PAN) की अनिवार्यता पर बल दे रहे हैं, जिसके चलते लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ रही है। अब हम आपको बताते हैं कि बैंकिंग से जुड़े किन-किन कार्यों के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
सावधि जमा
अगर आपको 50,000 रुपए या उससे ज्यादा की रकम बैंक में जमा करनी है तो इसके लिए आपको पैन कार्ड की डिटेल देगी होगी। यदि ये डिपॉजिट, सहकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस, बचत निधि, एबीएफसी कंपनी के लिए है तो भी इसमें पैन कार्ड आवश्यक है। साथ ही 5 लाख रुपए वार्षिक जमा पर भी पैन कार्ड का विवरण देना जरूरी है।
बैंक एकाउंट
डिजिटल होते भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अब बैंको ने पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। नया बैंक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड का विवरण जरुरी है। अगर आपका खाता पहले से ही है तो भी आपका बैंक लेन देन की प्रक्रिया के लिए पैन कार्ड की डिटेल मांगेगा।
बैंक ड्राफ्ट या पे ऑर्डर
अगर आपके बैंक ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर की रकम 50,000 रुपए से ज्यादा है तो आपको पैन कार्ड की डिटेल देनी पड़ेगी।
कैश डिपॉजिट
यदि आपको बैंक में 50,000 रुपए तक की रकम नगद जमा करनी है तो आपको पैन कार्ड का विवरण देना होगा। यह प्रक्रिया तमाम बैंकों में लागू हो चुकी है।
कैश कार्ड या प्री पेड उपकरण
अगर आप कैश कार्ड या प्री-पेड उपकरण के जरिए साल भर में 50,000 हजार या उससे ज्यादा की रकम खर्च करते हैं तो इसके लिए भी पैन कार्ड की अनिवार्यता जरूरी है।
क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड के लिए पैन कार्ड होना बेहद जरूरी है। बिना पैन कार्ड के कोई भी बैंक आपको क्रेडिट कार्ड नहीं देगा, भले ही उस बैंक में पहले से आपका खाता क्यों ना हो। इसलिए क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पैन कार्ड की डिटेल जरूर दें।
आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक अब निश्चित रकम (लगभग 50,000) से अधिक के लेन देन पर पैन कार्ड का विवरण देना अनिवार्य होगा। तमाम बैंकों में पैन कार्ड कार्ड डिटेल देने पर ही रुपए जमा कर सकते हैं। हालांकि पैन कार्ड की ये अनिवार्यता एक निश्चित राशि के बाद ही लागू होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications