भारत सरकार ने पिछले वर्ष 2015 में बालिकाओं के लिए सुकन्या संवृद्धि योजना शुरू की थी। इस योजना का लक्ष्य माता-पिता को प्रोत्साहित करना कि वह अपनी बेटी के लिए एक सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित भविष्य तैयार करने के लिए कुछ जरूरी बचत करें। इस वर्ष सरकार ने हाल ही में इस योजना में कुछ बदलाव किए हैं। सुकन्या संवृद्धि खाता पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक के जरिए खोला जा सकता है। जिन लोगों ने ये खाता खोल लिया या फिर खोलने वाले हैं उन्हे कुछ नए नियमों को जरूर जान लेना चाहिए।
आवासीय स्थिति में बदलाव
सुकन्या समृद्धि खाता योजना का लाभ केवल भारत की नागरिकता वाली लड़की ही उठा सकती है। अगर खाताधारक खाता खोलने के बाद विदेश में बस जाता है तो उसका एकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इस पर देय ब्याज भी बंद कर दिया जाएगा।
ब्याज दरें होंगी परिवर्तनीय
सरकार ने इस तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और पहले की ही तरह 8.6 रखा गया है। इससे पहले साल के लिए एक ब्याज दर होती थी लेकिन बाद में नियमों के बदलाव के बाद हर तिमाही के लिए ब्याज दर परिवर्तनीय हो गयी हैं।
डिपॉजिट के लिए आयु सीमा में बदलाव
सुकन्या संवृद्धि योजना में पहले 14 वर्ष तक डिपॉजिट की योजना थी लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ा कर 15 वर्ष कर दिया है।
न्यूनतम डिपॉजिट
पुराने नियम के अनुसार ब्याज पाने के लिए हर वर्ष न्यूनतम 1000 रुपए जमा करने अनिवार्य थे। नए नियम के मुताबिक यदि आप न्यूनतम राशि का भुगतान नहीं करते तो सुकन्या समृद्धि एकाउंट का ब्याज नहीं मिलेगा। एकाउंट इंटरेस्ट का केवल 4 फीसदी ही मिलेगा।
अधिकतम जमा राशि
इस खाते में किसी भी वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की राशि जमा करा सकते हैं। अतिरिक्त राशि पर किसी तरह का कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा। यदि कोई गलती से इस राशि से ज्यादा जमा कर देता है तो वह जब चाहे तब उस राशि की निकासी कर सकता है।
मिलेगी ई-ट्रांसफर की सुविधा
पुराने नियम में केवल कैश, चेक या फिर डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ही खाते में पैसा जमा किया जा सकता था लेकिन इन नियम में अब बदलाव किया गया है और ई-ट्रांसफर के जरिए भी बैंक या पोस्ट ऑफिस जहां भी आपका एकाउंट हो उसमें पैसा जमा कर सकते हैं।
एकाउंट ट्रांसफर
अब एकाउंट ट्रांसफर के तरीके को आसान कर दिया गया है। अगर आपको पोस्ट ऑफिस से बैंक या फिर बैंक से पोस्ट ऑफिस में खाता ट्रांसफर करना है तो ये काम कुछ जरूरी प्रमाण पत्र के साथ बिना किसी शुल्क के हो जाएगा। यदि घर का पता नहीं बदला गया है तो 100 रुपए की राशि देकर खाता ट्रांसफर करवाया जा सकता है।
मेच्योरिटी
पुराने नियम के अनुसार मैच्योरिटी के बाद यानि कि एकाउंट खोलने के 21 वर्षों के बाद भी अगर खाताधारक एकाउंट बंद नहीं करावाता उस स्थिति में उसे एकाउंट बंद कराने तक ब्याज मिलता रहता। लेकिन नए नियम के अनुसार एकाउंट के मैच्योर होते ही किसी भी तरह का कोई भी ब्याज नहीं दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications