निवेश ही एक मात्र तरीका है जिसके जरिए आप बैंक से मिलने वाली ब्याज दर को पीछे छोड़ सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए या तो आपको छोटी बचत योजनाएं अपनानी पड़ेंगी या फिर कंपनी फिक्स डिपॉजिट के जरिए मुनाफा कमाना होगा। फिर भी ये धारणा है कि कंपनी फिक्स डिपॉजिट को सुरक्षित नहीं माना जाता है। वहीं छोटी बचत योजनाओं को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जाता है।

यहां हम आपको बचत की 6 योजनाओं के बारे में बताएंगे जिन्हें अपना कर आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (पीपीएफ)
पीपीएफ बचत योजना बैंक डिपॉजिट बचत योजना से बेहतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक तरफ आपको बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होता है जबकि कर्मचारी भविष्य निधि पर मिलने वाला ब्याज कर मुक्त होता है। वहीं दूसरी तरफ बैंक आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर देता है जबकि पीपीएफ पर आपको 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है और वो भी टैक्स फ्री है। कर्मचारी भविष्य निधि पर आयकर अधिनियम 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है, जबकि बैक की जमा राशि पर कोई टैक्स की कोई छूट नहीं मिलती है।
सुकन्या संवृद्धि योजना
कोई भी बैंक आपको जमा राशि पर 8.6 प्रतिशत की ब्याज दर नहीं देगा, सिवाय कंपनी फिक्स डिपॉजिट के। तो अगर आपकी बेटी है तो केंद्र सरकार की एक शानदार स्कीम है जिसके जरिए आप बड़ी बचत का लाभ उठा सकते हैं। ये टैक्स फ्री योजना है और आयकर अधिनियम 80C के तहत आयकर में छूट मिलती है।
राष्ट्रीय बचत पत्र
डाक विभाग की कई बचत योजनाओं की तरह ये योजना भी बैंक की ब्याज दर को मात देती है। जहां तमाम राष्ट्रीय बैंक 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देते हैं वहीं राष्ट्रीय बचत पत्र में 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इस योजना में भी आयकर अधिनियम 80C के तहत टैक्स में छूट दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
8.6 प्रतिशत की ब्याज दर किसी को भी लुभाने के लिए काफी है। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) में निवेशक को 8.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। अन्य बचत योजनाओं की तरह ये योजना भी आयकर अधिनियम 80C के तहत कर मुक्त है।
मासिक बचत योजना
ये बचत योजना भी डाक घर द्वारा प्रदत्त बचत योजनाओं में से एक है। इस बचत योजना के जरिए 7.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।
किसान विकास पत्र
डाकघर की तमाम बचत योजनाओं की तरह ये बचत योजना भी है लेकिन इसे ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता है। सच कहा जाए तो डाक घर में भी इस बचत योजना का जिक्र सबसे अंत में करते हैं, इस बचत योजना में ना तो टैक्ट में छूट है और ना ही लुभावनी ब्याज दरें। हां इस योजना में एक सबसे अच्छी बात ये है कि इसके जरिए आप अपना पैसा 110 महीने (9 साल 2 महीने) में दो गुना कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
