अगर आप वेतनभोगी हैं, तो आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग आपके लिये अनिवार्य है। हो सकता है आप इस बात से परेशान हों कि इंटरनेट के जरिये आईटी रिटर्न कैसे भरें। खैर यदि आपके पास सारे जरूरी दस्तावेज तैयार हैं, तो हम आपका काम आसान कर सकते हैं।
पढ़ें- 10 आय जिन पर नहीं लगता है आयकर

कई सारी टैक्स फाइलिंग साइट हैं, जो आपकी मदद करती हैं, लेकिन उसके लिये वो कुछ चार्ज करती हैं। यदि आप इंटरनेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, तो आप उन वेबसाइटों की मदद से ई-फाइलिंग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप स्वयं रिटर्न भरना चाहते हैं, तो तरीका यहां है।
चरण 1: सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाकर अपना लॉग इन पासवर्ड बनाकर पैन नंबर के जरिये अपना नाम रजिस्टर करें। इसमें आपको नाम, पिता का नाम, पैन नंबर जन्म तिथि भरनी होगी। यहां पर आपका पैन नंबर ही यूज़र आईडी है।
चरण 2: यहां पर दो तरीके हैं- ऑनलाइन और ऑफ लाइन। पहले में आपको सभी विवरण स्वयं भरना होगा। वहीं दूसरे में आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसमें विवरण भरना होगा।
चरण 3: किसी भी तरीके को चुनकर सबसे पहले पुष्टि कर लें कि आपने सबकुछ सही-सही भरा है। यदि आपकी आय 50 लाख रुपए से ज्यादा है, तो आपको अलग से एक कॉलम "AL" या असेट एवं लायबिलिटीज भी भरना होगा। जहां पर आपको अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है।
चरण 4: अपना फॉर्म 16, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और निजी विवरण तैयार रखें।
चरण 5: यदि आपने फॉर्म को डाउनलोड किया है, तो उसे भरकर अपलोड करें और Generate XML पर क्लिक करें। आयकर विभाग की साइट पर जायें और upload XML पर क्लिक करें।
चरण 6: जैसे ही आप फॉर्म जमा करते हैं वैसे ही उसका ई-वैरीफिकेशन होता है। तब आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। आयकर रिटर्न के ई-वेरिफिकेशन के कई तरीके हैं। ध्यान रहे, ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के पूरा होने तक आपकी आयकर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। यदि ई-वेरिफिकेशन नहीं होता है, तो आप सीपीसी बेंगलुरु को एक्नॉलेजमेंट कॉपी भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications