अगर आप यह सोच कर किसी को चेक दे रहे हैं, कि बैंक में पैसा तो है नहीं क्या ले जायेगा? तो सुन लीजिये, वो ले जाये, न ले जाये, आपका बहुत कुछ चला जायेगा। जी हां हम बताने जा रहे हैं कि क्या होता है चेक बाउंस हो जाता है?

क्या है चेक
चेक एक कागज़ का पत्र है, जिस पर हस्ताक्षर करके आप यह प्रमाणित करते हैं, कि आपके अकाउंट से उस व्यक्ति को पैसा दे दिया जाये, जिसका नाम उस पर लिखा है। आपको बता दें कि यह एक कानूनी स्टैम्प पेपर के समान ही होता है। और ज्यादातर लोग इसके जरिये पेमेंट करना पसंद करते हैं, ताकि उनके पास एक रिकॉर्ड बना रहे।
पढ़ें- क्रेडिट कार्ड- हलके में मत लें Minumum Amount Due को
खाते में कम पैसा होने के कारण, हस्ताक्षर नहीं मिलने के कारण, या फिर पोस्ट डेटेड होने के कारण चेक बाउंस हो सकता है। हस्ताक्षर सही नहीं हुए हैं, तो चेक पर लिखा पैसा रिलीज करने से पहले बैंक क्लर्क आपको फोन करेगा। पोस्ट डेटेड चेक है, यानि चेक लगाने वाले की गलती, लेकिन अगर अकाउंट में उतना पैसा नहीं है, जितना कि आपने चेक रिलीज़ किया है, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
बैंक द्वारा पेनाल्टी
खाते में जमा पैसे से ज्यादा का चेक काटने पर सबसे पहली पेनाल्टी बैंक आप पर ठोकेगा। हर बैंक अलग-अलग पेनाल्टी चार्ज करता है, जो 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक हो सकती है।
ईएमआई का चेक बाउंस हुआ तो
होम लोन, कार लोन, आदि पर आप बैंक को कई सारी चेक एक साथ सौंप देते हैं। हर महीने बैंक आपका चेक कैश करा लेता है। पहली बार ईएमआई की चेक बाउंस होने पर बैंक आपसे 100 से 300 रुपए तक की पेनाल्टी लेगा और आपको फोन करके पैसा जमा करने को कहेगा। अगर ईएमआई की चेक बार-बार बाउंस होने लगी, तो बैंक के पास पूरा अधिकार है आपका खाता सीज़ करने का।
अपराध की श्रेणी में आता है चेक बाउंस
भारत कानून में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट ऐक्ट 188 की धारा 138 के अंतर्गत ऐसा कानून है कि जिसके नाम से आपने चेक रिलीज़ किया है, 30 दिनों में उसे पैसे का भुगतान नहीं किया तो वो आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications