मोबाइल वॉलेट अपने सभी भुगतानों को पूर्ण करने का एक नया तरीका है तथा यह तरीका भारत में बडी ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आज लोग कैशलेस बैंकिंग को ज्यादा पसंद करते हैं। मोबाइल रिचार्ज, टैक्सी भुगतान एवं शोपिंग के लिए आप मोबाइल वॉलट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, वॉलेट ऐप का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को छूट एवं कैशबैक पोइंट भी मिलते हैं। परंतु इस बात का पता बहुत कम लोगों को है।

मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप स्टोर या गूगल प्ले से ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से आप भुगतान एवं राशि जमा कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के बाद, आप इस वॉलेट का इस्तेमाल मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, बिल भुगतान एवं खरीदारी करने के लिए कर सकते हैं। नीचे भारत में मौजूद 5 बेहतरीन मोबाइल वॉलेट ऐप की एक सूची दी गई है।
1 पेटीएम
पेटीएम भारत का सबसे बड़ा मोबाइल वाणिज्य मंच बन गया है। कंपनी ने इस ऐप की शुरुआत मोबाइल रिचार्ज एवं उपयोगिता बिल के भुगतान से शुरू की थी लेकिन आज यह मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ग्राहकों को कई सेवाएं प्रदान कर रहा है। पेटीएम वॉलेट ऐप द्वारा आप राशि हस्तांतरित एवं प्राप्त कर सकते हैं, यह ऑनलाइन पर पैसों को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है तथा कई भुगतानों में मदद करता है।
2 आक्सीजन वॉलेट
आक्सीजन वॉलेट, आक्सीजन सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है, यह भारत का पहला एवं सबसे बड़ा भुगतान समाधान प्रदाता है। अपने मोबाइस से आक्सीजन वॉलेट द्वारा किया गया हर हस्तांतरण 6 अंकों के ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से सुरक्षित है। आक्सीजन वॉलेट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुमोदित भारत का पहला गैर-बैंक वॉलेट है जोकि एनपीसीआई के साथ भी जुडा है। इमिडिएट पेमेंट सेर्विस (आईएमपीएस) का उपयोग करके आप इस वॉलेट द्वारा 60 से भी अधिक बैंको में राशि हस्तांतरित एवं राशि प्राप्त कर सकती हैं।
3 मोबिकविक वॉलेट
मोबिकविक 50,000 से भी अधिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विकल्पों पर उपलब्ध है। यह भुगतान करने का एक बहुत ही सुरक्षित एवं तेज तरीका है। मोबिकविक की सेवाओं का लाभ पीसी एवं मोबाइल पर उठाया जा सकता है। मोबिकविक को भारतीय रिजर्व बैंक से प्रतिष्ठित प्रीपेड भुगतान साधन लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
4 पेयूमनी
पेयू इंडिया नासपर ग्रूप की एक प्रमुख कंपनी है। इस कंपनी ने अपने $25 अरब राशि इंटरनेट एवं मीडिया में निवेश की है तथा यह कंपनी लंदन व जोहानसबर्ग स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध है। पेयू सभी प्रमुख राष्ट्रीयकृत व सहकारी बैंकों के साथ भागीदारी में है।
5 वोडाफोन एम-पेसा
एम-पेसा खुद को मोबाइल बैंकिंग का सबसे तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीका मानता है। हालांकि, इस कंपनी का मालिकाना हक वोडाफोन एम-पेसा लिमिटेड (VMPL) के पास है लेकिन यह कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications