क्रेडिट कार्ड भी एक जरूरी वस्तु बन गया है। क्योंकि कब कहां कैसे पैसे की जरूरत पड़ जाये, किसी को नहीं पता और अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। बस एक क्लिक पर पैसा आपके हाथ में होता है। और तो और कभी-कभी आपको कोई चीज पसंद आ जाती है लेकिन आप पैसे नहीं होने की वजह से मन मार कर बैठ जाते हैं। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड जेब में हो, तो आपको मन नहीं मारना पड़ता।
पढ़ें- क्रेडिट कार्ड ट्रांजैंशन फेल होने के 5 मुख्य कारण
यह सब तो अच्छा है, लेकिन जब क्रेडिट कार्ड के बिल को चुकाने की बात आती है, तो अच्छे-अच्छों का बजट बिगड़ जाता है। इसीलिये हमारी सबसे पहली सलाह यही है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें। अनायास खुद पर कर्ज को बढ़ावा नहीं दें। खैर अब स्वैप कर ही दिया है, तो बिल भी चुकाना है। तो हम यहां बात करने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड के बिल को चुकता करने के की।
हम आपको बतायेंगे कि किन-किन तरीकों से आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुका सकते हैं। और ये आप पढ़ सकते हैं स्लाइडर में-
नेट बैंकिंग
अपना कार्ड नेट बैंकिंग के साथ रजिस्टर करें और नेट बैंकिंग के माध्यम से हर महीने पेमेंट कर सकते हैं। और अगर कार्ड किसी दूसरे बैंक द्वारा जारी किया गया है, तो आप NEFT के माध्यम से भी क्रेडिट कार्ड पेमेंट कर सकते हैं।
एटीएम के जरिये
आप कभी भी भारत के किसी भी कोने में लगे एटीएम में जाकर अपना क्रेडिट कार्ड पेमेंट कर सकते हैं। आपको बस अपने सेविंग बैंक या करंट अकाउंट का एटीएम डालना होता है। पासवर्ड डालते ही आपके सामने क्रेडिट कार्ड पेमेंट का विकल्प आता है।
मोबाइल बैंकिंग
एचडीएफसी जैसे कई बैंक मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मुहैया कराते हैं। आप क्रेडिट कार्ड पेमेंट कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं।
ऐप
लगभग सभी राष्ट्रीय बैंक अपने ऐप जारी कर चुके हैं। आप भी अपने बैंक का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने में सहायता मिलेगी।
NEFT/ Visa मनी ट्रांसफर
अगर आपके पास अकाउंट किसी एक बैंक का और क्रेडिट कार्ड किसी दूसरी कंपनी का है, तो आप एनईएफटी में रजिस्टर कर अपना बिल पेमेंट कर सकते हैं।
ऑटो पे
आप अपने अकाउंट में ऑटो पे की सुविधा भी लगा सकते हैं। इससे निर्धारित तारीख पर आपके अकाउंट से स्वत: पैसे कट जायेंगे और बिल जमा हो जायेगा।
कैश पेमेंट
क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिये आप अपने बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर चलान भरकर कैश जमा कर सकते हैं। लेकिन इसमें प्रोसेसिंग फीस 100 रुपए है।
चेक के माध्यम से
आप लोकल चेक के माध्यम से भी अपना क्रेडिट कार्ड का बिल पे कर सकते हैं। उसके लिये आपको क्रेडिट कार्ड नंबर चेक पर लिखना होता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
