हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। उसके सपने को साकार करने के लिए कई बैंक, होम लोन देती हैं जिसके लिए कुछ निश्चित मानक होते हैं। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि व्यक्ति द्वारा लोन के लिए आवेदन किए जाने के पश्चात् लोन देना अस्वीकृत हो जाता है।

कुछ निश्चित स्थितियां होती हैं जिनके आधार पर लोन दिया जाता है, जैसे- व्यक्ति की आय, चुकाने की क्षमता और लोन की राशि आदि।
होम लोन पात्रता के लिए 5 बिंदु प्रमुख होते हैं -
1. एक व्यक्ति को उसकी प्रति माह की सकल आय का 60 गुना लोन मिल सकता है।
2. अगर व्यक्ति ने कोई अन्य लोन या ईएमआई ले रखी है जो अभी चालू है तो लोन देने वाली बैंक उसे भी ध्यान में रखती है, साथ ही कुल कटौती के बाद शेष बचत भी विचाराधीन होती है।
3. अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर बुरा रहा है या उसके द्वारा किए गए भुगतान में चूक रही है तो बैंक लोन देने में मनाही कर सकती है।
4. व्यक्ति, लम्बी अवधि के लिए लोन लेना चुनकर, लोन हेतू पात्रता को बढ़ा सकता है।
5. कार्यरत वेतनभोगी व्यक्ति या निजी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति के लिए लोन लेने की पात्रता अलग-अलग होती है।
पढ़ें- 6 कारण जिनसे रिजेक्ट हो सकता है आपका होम लोन
आमतौर पर बैंक, कुल मासिक आय के 40 प्रतिशत को व्यक्तिगत खर्च के रूप में मान लेती है और शेष बची राशि के अनुसार ही लोन देती है। उदाहरण - अगर कोई व्यक्ति प्रति माह 60,000 रूपए कमाता है और जीवनयापन पर 25,000 रूपए व्यय हो जाते हैं। 20,000 रूपए, कार या किसी अन्य प्रकार के लोन में चले जाते हैं तो होम लोन देने के लिए पात्रता राशि मात्र 15,000 रूपए ही बचती है।
गृह ऋण पात्रता = मासिक बचत/बराबर मासिक किस्त (ईएमआई) प्रति लाख x एक लाख
10 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 20 साल के लिए 1 लाख का होम लोन लेने पर, ईएमआई लगभग 965 रूपए होगी। अगर फार्मूला लगाया जाएं, तो पात्रता 15,000/965 x रूपए 1 लाख = रूपए 15.54 लाख हो जाएगी।
होम लोन लेने से पहले कई बातों की जानकारी कर लेना बेहद आवश्यक होता है जैसे कि - फीस चार्ज, ब्याज दर, वितरण के लिए समय आदि कितना होगा। कृपया ध्यान रखें कि ये सभी चीजें, आवास वित्तीय संस्थानों और बैंकों से अलग होती हैं।
बैंक आमतौर पर विचार करती है कि क्या एक व्यक्ति, होम लोन को चुकाने के लिए अपनी आय का 40-50 प्रतिशत दे पाएगा या नहीं। भुगतान में देरी करने पर भारी ब्याज दर लग सकती है और प्रति वर्ष यह ब्याज दर 24 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए होम लोन हेतू निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज़ चाहिए होते हैं:
- आवेदन पत्र के साथ आवेदक की फोटो। एप्लिकेशन फॉर्म (आवेदन पत्र) पर आवेदक के हस्ताक्षर अवश्य होने चाहिए।
- पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप लगानी होगी। कई बैंक 6 महीने की सैलरी स्लिप भी मांगती हैं।
- ऋणदाता को संतुष्ट करने के लिए फॉर्म 16 और/या आयकर रिर्टन आवश्यक होता है।
- बैंक और आवास वित्त संस्थानों को 6 महीने या उससे अधिक का बैंक स्टेटमेंट चाहिए होता है।
- पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र।
- प्रसंस्करण शुल्क/चेक
होम लोन क्यूं लेना चाहिए?
होम लोन पर कर बचत लाभ, काफी अच्छा है। होम लोन लेने पर कर में लगभग 1.2 लाख का कर लाभ मिल जाता है।
इस प्रकार, होम लोन लेने से सपनों का घर बना सकते हैं और बिना वित्तीय संकट के बचत करते हुए अन्य कामों को भी निपटा सकते हैं। इन दिनों, होम लोन पर ब्याज दरें काफी गिरी हुई हैं, ऐसे में ऋण लेना फायदे का सौदा है। लेकिन, इससे पहले आपको भारतीय बैंकों में पूरी जानकारी करनी आवश्यक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications