भारत में सोने की कीमतों में बदलाव के कई कारक है लेकिन इनमें से दो कारक अत्यंत महत्वपूर्ण हैं - सोने का अंतरराष्ट्रीय दाम और वर्तमान उतार-चढ़ाव। भारत में सोने की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर, अंतरराष्ट्रीय दामों का पड़ता है। चूंकि हमारे देश में सोने का उत्पादन नहीं होता है ऐसे में सोने को बाहर से आयात करना पड़ता है। इसीलिए, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमतों में इज़ाफा होता है तो भारत में भी इसका असर साफ दिखाई देता है।
पढ़ें- कैसे करें गोल्ड ईटीएफ में निवेश?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में इज़ाफा होने के भी कई कारक होते हैं; जैसे- अगर डॉलर नीचे गिरता है तो सोने की कीमतों में वृद्धि होती है।
इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में निवेश के कारण भी वृद्धि होती है। यह निवेश, लोगों या उद्यमियों के द्वारा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के माध्यम से किया जाता है। यह निवेश, इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म के जरिए किया जाता है। अगर फंड से बड़ी ऋणछूट मिलती है तो सोने की कीमतों पर प्रभाव पड़ता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिर जाती हैं।
इन महत्वपूर्ण कारकों के अलावा, भारत और चीन जैसे देशों में भारी खपत के कारण भी सोने की भौतिक मांग ज्यादा होने ही वजह से दामों में वृद्धि हो जाती है।
सोने की कीमतों पर प्रतिकूल नीतिगत फैसलों का असर भी पड़ सकता है। उदाहरण के लिए- भारत सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है।
उपरोक्त सभी कारणों की वजह से भारत में सोने की कीमतों में इज़ाफा हुआ है, जिसकी वजह से खपत पर भारी असर पड़ा है। भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये कारक काफी प्रभाव डालते हैं।
रूपया और सोने की कीमतें
सोने के दामों पर रूपए का असर भी पड़ता है। जब रूपया, डॉलर के मुकाबले गिरता है तो सोने के दामों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। उदाहरण के लिए- अगर रूपया, डॉलर के मुकाबले 60 रूपए है और यह तभी बढ़कर 61 हो जाता है तो आयात करने में इसे 61 रूपए ही लगाया जाएगा। इस तरह, सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निगाह रखना जरूरी हो जाता है।
अगर ऊपर दिए गए दो कारकों के दाम, स्थिर हैं तो सोने के दाम भी परिवर्तित नहीं होंगे। बस आपको, इन दो कारकों पर निगाह बनाएं रखनी है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications