कई बार आपको अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होता है लेकिन वह फेल हो जाता है, ऐसे में आपको भारी समस्या होती है, क्योंकि आप हर जगह कैश नहीं ले जाते हैं।
अब हाल ही में हमारे पड़ोसी मि. शर्मा का किस्सा सुनिए, वो अपनी पत्नी के साथ शादी की 10वीं वर्षगांठ पर होटल में खाना खाने गए, लेकिन उनका क्रेडिट कार्ड वहां काम ही नहीं किया और उसका लेनदेन फेल बताने लगा। भाग्यवश, मिसेज शर्मा के पास दूसरा कार्ड था, जिससे पेमेंट हो गया। लेकिन इससे आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
आखिर, क्रेडिट कार्ड के साथ अक्सर ऐसी समस्या होती क्यूं है। आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड लेनदेन फेल होने के 5 कारण:
क्रेडिट कार्ड की लिमिट
कपल्स, दोस्तों और भाई-बहनों के बीच क्रेडिट कार्ड को शेयर करने से कई बार उसकी लिमिट क्रॉस कर जाती है। ऐसे में आपके द्वारा उसे इस्तेमाल करने पर वह काम नहीं करता है। इसके लिए बेहतर विकल्प है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर नज़र बनाएं रखें, कि उससे इस महीने कितनी खरीददारी हुई है।
गलत पिन
कई बार कार्ड को स्वैप करने के बाद आप गलत पिन डाल देते हैं जिसकी वजह से कार्उ में ट्रांसजेक्शन नहीं हो पाता है। ध्यान से पिन को एंटर करें। अगर आपको कई कार्ड के बीच पिन याद रखने में दिक्कत होती है तो एक ही सीरिज का पासवर्ड रख लें।
आउटडेटेट कार्ड
अगर आपका कार्ड आउटडेटेड हो चुका है तो भी उससे लेनदेन नहीं होगा। ऐसे में आपको अपने कार्ड की वैलेडिटी पर नज़र रखनी चाहिए और बैंक से नए कार्ड के लिए एप्लाई कर देना चाहिए।
सुरक्षा मानक पूरे न होने पर
अगर आपका कार्ड क्षतिग्रस्त हो गया है या उस पर लिखा हुआ सीवीवी नम्बर खराब हो गया है तो कार्ड काम नहीं करेगा, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक मशीन जानकारी को नहीं पढ़ पाएगी। कार्ड को सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।
कनेक्टिीविटी
अगर इस्तेमाल किए जाने वाले स्थान पर नेटवर्क की समस्या है तो भी कार्ड काम नहीं करेगा। ऐसे में आपको नकद ही देना होगा। ये निम्न कारण कार्ड से लेनदेन विफल होने के हो सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
