क्या आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना चुके हैं, तो सबसे पहले आपको जरूरत पड़ेगी एक यूनीक आईडिया की। एक बार अगर यह समझ आ जाये कि मेरे लिये कौन सा बिजनेस अच्छा रहेगा, तब राहें आसान हो जाती हैं। एक सुव्यवस्थित व्यवसाय योजना और खुद का सही आंकलन करके ही आप कामयाब हो सकते हैं।
चलिये पढ़ते हैं नया बिजनेस शुरू करने के 20 और नये आईडिया सीरीज के दूसरे भाग में। आईडिया जानने के लिये कृपया स्लाइडर को आगे बढ़ायें।
छोटे व्यापार के आईडिया
छोटा बिजनेस शुरू करने के लिये 20 आइडिया आपको आगे स्लाइडर में मिलेंगे।
जोड़ी बनाना या या वेडिंग प्लानर
ऐसा कहा जाता है कि जोड़िया ऊपर से ही बन कर आती हैं लेकिन उनका मिलन धरती पर होता है, इसलिए क्यों न आप इन जोड़ियों को मिलाने का काम करें। मतलब आप चाहे तो वेडिंग प्लानर के रूप में भी अपना बिजनेस शुरु कर सकते है, और आजकल तो इसकी मांग भी बहुत ज्यादा है।
फोटोग्राफर
अगर आपकी फोटोग्राफी अच्छी है तो आप बतौर फोटोग्राफर भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं जहां कम लागत में अधिक मुनाफा है।
मोटिवेशनल स्पीकर
अगर आप में मोटिवेशनल स्पीकर बनने की योग्यता है तो आप इसे भी अपना पेशा बना सकते हैं। बच्चों और युवाओं की काउंसलिंग के लिए इसकी बहुत मांग है।
ट्रेवेल ऐजेंसी
कम निवेश में ट्र्वल ऐजेंसी का व्यापार भी एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकता है।
कंप्यूटर शॉप
अगर आपको आईटी सेक्टर के बारे में ज्ञान है तो आप एक कंप्यूटर शॉप भी खोल सकते हैं जहां कंप्यूटर और आईटी से सम्बंधित चीजें बेच सकते हैं।
रिलेक्शन सेंटर
आज के तनावपूर्ण जीवन में सब को चाहत होती है कुछ पल आराम के मिल जाएं। ऐसे में अगर आप रिलेक्शन सेंटर खोलें तो यह आपके लिए व्यापार के तौर पर एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकता है।
कोरियर कम्पनी
आप पहले से ही मौजूद किसी कोरियर कम्पनी से जुड़ सकते हैं और अपनी कम्पनी शुरु कर सकते हैं।
रीसेल ऑटो डीलर
कई लोगों को अपनी पुरानी कार या बाइक बेचनी होती है, आप इसे भी अपना पेशा बना सकते हैं।
रिक्रूटमेंट फर्म
आज अगर कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो है जॉब। अगर ऐसे में आप एक रिक्रूटमेंट फर्म शुरु करें तो यह भी एक अच्छा बिजनेस साबित हो सकता है।
सिक्योरिटी या खुफिया एजेंसी
जैसा कि आप जानते ही है कि सुरक्षा कितना अहम मुद्दा बन गया है, अगर आप अपनी सिक्योरिटी ऐजेंसी खोलें, या जासूस के रूप में काम कर सकते हैं।
एडवर्टाइजमेंट ऐजेंसी
एडवर्टाइजमेंट ऐजेंसी एक ऐसा बिजनेस हैं जिसमें बहुत मुनाफा है आप इसे भी अपने व्यापार का विकल्प बना सकते हैं।
वेब डिजाइनिंग और होस्टिंग
अगर आपको विभिन्न आईटी टूलों का ज्ञान है और आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जानते हैं तो आप वेब डिजाइनिंग को अपना करियर बना सकते हैं।
ऑनलाइन ब्लॉग
अगर आपको कंटेट लिखना आता हो और विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी हो तो आप ऑनलाइन ब्लॉग लेखक के रूप में काम शुरु कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
प्राचीन चीजों की शॉप
आज लोगों को ऐसा लगता है कि घर में अगर प्राचीन मूर्तियाँ या ऐसा ही कुछ ओर रखते हैं तो वो फैशन का प्रतीक होती है। अगर आप प्राचीन चीजों की शॉप शुरु करें तो यह अच्छा बिजनेस हो सकता था।
फास्ट फूड पार्लर
फास्ट फूड किसे पसंद नहीं है, इसकी मांग सबसे ज्यादा है। आप फास्ट फूड पार्लर खोल कर भी अपना काम शुरु कर सकते हैं।
डाटा एंटरी सर्विस
पैसा कमाने के लिए डाटा एंटरी का काम भी बहुत अच्छा है, आप इसका चुनाव भी कर सकते हैं।
रिज़्यूम राइटिंग
अगर आप एक अच्छा और आकर्षक रिज़्यूम बना सकते हैं तो रिज़्यूम राइटिंग का काम भी शुरु कर सकते हैं।
एसईओ कंसलटेंट
सर्च इंजन ऑप्टीमाइजेशन कंसलटेंट की आवश्यकता सभी वेबसाइटों को होती है। अगर आपमें इसे बनाने की क्षमता है तो आप एक अच्छे एसईओ कसंलटेंट बन सकते हैं।
डेयरी और स्वीट पार्लर
आप डेयरी उत्पादों और मिठाइयों के लिए डेयरी और स्वीट पार्लर खोल कर काम शुरु कर सकते हैं।
पैकर्स और मूवर्स
आप पैकिंग का और उसे आगे सप्लाई करने का काम भी शुरू कर सकते हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications