अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने का सबसे उत्तम और सुरक्षित तरीका यह है कई कि उन्हें जीवन के प्रारंभिक दिनों से ही धन प्रबंधन के बारे में सिखाया जाए। आप बच्चों का खाता खोलकर ऐसा कर सकते हैं। ऐसा करने से वे देखेंगे, सीखेंगे और जानेंगे कि उनका पैसा समय के साथ किस प्रकार सुरक्षित तरीके से बिना किसी खतरे के बढ़ रहा है।

बच्चों के लिए सेविंग बैंक अकाउंट उनके लिए एक बड़े पिगी बैंक के समान है जहाँ पैसा सुरक्षित रहता है तथा उस पर ब्याज भी मिलता है। एक बार जब राशि निर्दिष्ट सीमा तक पहुँच जाती है तो उसका उपयोग अन्य निवेश करने के लिए किया जा सकता है। कई बैंक विभिन्न विकल्पों के साथ बच्चों के लिए सेविंग बैंक अकाउंट की सुविधा प्रदान करते हैं।
आइए बैंकों के द्वारा बच्चों के लिए सर्वोत्तम सेविंग अकाउंट के बारे में जानें।
एचडीएफ़सी बैंक - किड्स सेविंग अकाउंट
एचडीएफ़सी बैंक में खाताधारक व्यक्ति किड्स एडवांटेज अकाउंट खोल सकते हैं। यदि आपका एचडीएफ़सी बैंक में सेविंग अकाउंट (बचत खाता) है और आपके बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम है तो आप किड्स एडवांटेज अकाउंट खोल सकते हैं।
प्रतिमाह आपके खाते से किड्स एडवांटेज खाते में कुछ राशि स्थानांतरित करने के लिए कोई अनिवार्य दिशा निर्देश नहीं हैं। न्यूनतम राशि 1000 रूपये और न्यूनतम अवधि 1 वर्ष होनी चाहिए। खाते में न्यूनतम 5000 रूपये की राशि बनाये रखना आवश्यक है।
इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसमें 1,00,000 रूपये का शिक्षा बीमा कवर किया जाता है। किसी सड़क हादसे, रेल या हवाई यात्रा के दौरान यदि माता पिता/पालक की मृत्यु हो जाती है तो बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहता है।
इसमें बैंक एटीएम/ इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान करता है। आपके बच्चे की आयु 7-18 वर्ष की होने के बाद आपकी अनुमति से आपके बच्चे के नाम पर यह कार्ड प्रदान किया जाता है। आपका बच्चा एटीएम से 2,500 रूपये निकल सकता है और प्रतिदिन 10,000 रूपये खर्च कर सकता है।
किड्स एडवांटेज अकाउंट में यदि जमा की हुई राशि 35,000 या उससे अधिक हो जाती है तो खाते में 25,000 के अलावा जो बची हुई राशि होती है वह अपने आप ही 1 वर्ष 1 दिन के लिए आपके बच्चे के नाम पर फिक्स डिपॉज़िट (सावधि जमा) में चली जाती है।
बाकी के चार बैंक अकाउंट्स के बारे में पढ़ने के लिये NEXT पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications