आयकर रिटर्न दाखिल करने के दौरान गलती होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। अगर रिटर्न भरने के दौरान किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो आप मूल्यांकन किए जाने से पूर्व आयकर रिटर्न को संशोधित कर सकते हैं और नियत तिथि से पहले रिटर्न को भर सकते हैं।
सबसे पहले आपको पूरी सावधानी के साथ आयकर रिटर्न को दाखिल करना चाहिए, लेकिन अगर किसी कारणवश कोई गलती हो जाती है या आपसे कुछ जानकारी भरना छूट जाती है तो आप दुबारा भरें, इसका विकल्प भारतीय कर प्रणाली में दिया जाता है।
मूल्यांकन वर्ष से पहले ही आपको एक वर्ष के भीतर, आयकर रिटर्न को संशोधित करने का समय मिलता है। उदाहरण के लिए- वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए आपने आयकर रिटर्न दाखिल किया, तो आप मार्च 2016 से पूर्व इसे संशोधित कर सकते हैं। लेकिन अगर एक बार इसका मूल्यांकन हो गया, तो आप संशोधन नहीं कर सकते हैं।
पढ़ें- आयकर रिटर्न से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
आय में दी जाने वाली जानकारी में संशोधन किसी गलत इरादे से नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा, किसी तथ्य, सूचना या जानकारी को गलत भी नहीं देना चाहिए। याद रहें, एक बार संशोधन कर लिया जाता है तो मूल रिटर्न हट जाता है। अगर आईटी विभाग, जांच पड़ताल में जान लें कि संशोधन किसी गलत इरादे से किया गया है तो निर्धारिती को अधिनियम के तहत दंड भी दिया जा सकता है।
साथ ही साथ यह भी याद रखना आवश्यक है कि देरी से भरे गए रिटर्न का संशोधन संभव नहीं है। मान लीजिए, अगर आयकर रिटर्न की तिथि 31 जुलाई है और आपने इसके बाद रिटर्न भरा है तो आपके द्वारा भरे गए रिटर्न पर संशोधन करना संभव नहीं है।
अगर आप अपनी आय को संशोधन करके छुपाना चाहते हैं तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि इसका पता लग जाने पर आपको तीन गुनी राशि का दंड भुगतना पड़ सकता है; क्योंकि संशोधित रिटर्न की जांच, आयकर प्राधिकरण के द्वारा की जा सकती है। इसलिए, बेहतर होगा कि कुछ भी छुपाने का प्रयास न करें।
अगर कोई निर्धारिती, संशोधन में उच्च आय को दर्शाएं तो उस पर किसी भी प्रकार का दंड नहीं लगाया जाएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications
