यदि आपके अंदर क्रिएटिविटी है, और पैसा कमाने की लगन है, तो आप घर बैठे या फिर पार्ट टाइम पैसा कमा सकते हैं। वो भी फेसबुक के जरिये। जी हां, जिस फेसबुक का आप दोस्तों से बतियाने और मित्रों का हाल-चाल लेने के लिये इस्तेमाल करते हैं, उसी से आप 25 से 30 हजार रुपए महीना कमा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें किसी निवेश की जरूरत नहीं।
फेसबुक से आप जरूर परिचित होंगे। आप अपनी वॉल पर आये दिन अपनी पर्सनल या सोशल इमेज भी शेयर करते होंगे। और कभी-कभी अपने मन की बात रख देते होंगे, क्योंकि हर बार लॉगइन करने में फेसबुक पूछता है What's in your mind.... अगर आपके माइंड में क्रिएटिव आईडिया हैं, तो उन्हें आज ही एक्सप्लोर करें और जुट जायें पैसा कमाने में। और हां इसके लिये किसी भी डिग्री-डिप्लोमा की जरूरत नहीं। और अगर आप किसी कंपनी में नौकरी भी कर रहे हैं, तो भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फेसबुक आपको करायेगा एक्स्ट्रा इनकम।
क्या करना है आपको?
वैसे तो फेसबुक से पैसा कमारे के ढेरों तरीके हैं। इस सीरीज के इस पहले लेख में हम आपको सबसे आसान और सरल तरीका बताने जा रहे हैं।
किसी एक टॉपिक को सोचिये, जो आम लोगों की लाइफ से सीधा जुड़ा हुआ हो। फिर उसी टॉपिक से जुड़ा एक पेज क्रिएट करिये। साथ ही साथ एक ग्रुप भी। हम आपको बता दें कि ग्रुप की सीमाएं होती हैं, लेकिन पेज को लाइक करने की कोई सीमा नहीं। फिर किसी एक भाषा (जिस पर आपको कमांड हो) में पोस्ट करना शुरू करें।
ध्यान रहे, पोस्ट ऐसा होना चाहिये, जो ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर करें। फिर इस टॉपिक पर ग्रुप में डिसकशन करिये और ज्यादा से ज्यादा राय बटोरिये। एक समय आयेगा, जब आपके पेज पर लाइक्स तेजी से बढ़ने लगेंगे। जब आपके लाइक्स 1 लाख से ऊपर निकल जायेंगे तब आपको इस पेज से लाभ मिलना शुरू होगा।
ऐसे में आप कंपनियों से कॉन्टैक्ट करके, उनके आर्टिकल या फिर उनकी वेबसाइट का प्रोमोशन अपने पेज पर कर सकते हैं। ऐसा करने पर कंपनी आपको अच्छे दाम देगी।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कितनी आमदनी होगी, तो हम आपको बता दें कि 1 लाख लाइक वाले पेज या फिर 1 लाख फॉलोवर्स वाले ट्विवटर हैंडल को कंपनियां 25 से 30 हजार रुपए महीना तक देती हैं।
टिप्स जो आपको बनायेंगी इस काम में सफल
ओरिजनल अकाउंट
अगर पैसा कमाने जा रहे हैं, तो कभी फेक अकाउंट से साइन अप मत करें। अपना फोन नंबर व अन्य डीटेल जरूर दें।
हर रोज लॉग इन करें
यदि आप अपने पेज से पैसा कमाने की सोच रहे हैं, तो उसे हर रोज अपडेट करें। क्योंकि कंपनियां कैम्पेन देने से पहले पेज चेक करती हैं।
फेसबुक एनालिटिक्स का ज्ञान
फेसबुक पेज बनाने के बाद उसकी एनालिटिक्स का ज्ञान जरूर प्राप्त करें, नियमित अध्ययन करें और पेज के बारे में सभी जानकारियों से अपडेट रहें।
ई-मेल व फोन नंबर वैरीफिकेशन
फेसबुक पर दिये गये फोन नंबर व ईमेल आईडी का वैरीफिकेशन जरूर करवायें। ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है।
फॉलोवर्स को रिप्लाई करें
आपके फॉलोवर्स समय-समय पर आपको मैसेज भेजेंगे, उनका रिप्लाई जरूर दें, इससे आपके फॉलोवर्स लॉयल होंगे।
रचनात्मक यानि क्रिएटिव बनें
अपने पेज पर क्रिएटिविटी जरूर शो करें, क्योंकि एक ही ढर्रे पर चलने वाले पेज को लोग अनलाइक कर देते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications