भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार अब आप कुछ बैंक के एटीएम को एक सीमित अवधि के लिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आपको एटीएम यूज करने के लिए पैसे देने होंगे, यह नवंबर 2014 से लागू किया गया है। इसके तहद भारतीय रिजर्व बैंक अनचाहे लेन-देन को कम करना चाहती है, जिससे वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहे।
हो सकता है आपने कई बार एटीएम का इस्तेमाल किया हो और यह चार्जिज़ आपको देने पड़े हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो हम इससे बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहें हैं।
1) अपने पास नकदी रखें
अपने महीने भर के खर्चों का हिसाब करें, और उसकी एक लिस्ट बना लें। देखें की आप को कितने और पैसों की जरूरत पड़ेगी। फिर एटीएम से उतने ही पैसे निकालें और अपने पास रख लें।
2) ब्याज की दरें खो बैठेंगें
अपने एटीएम से ज्यादा पैसे ना निकले, क्योंकि अगर आपने अपने अकाउंट से ज्यादा पैसे निकल लिए तो आप अपने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज से हाथ धो बैठेंगें।
3) अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें
बहुत सारी दुकानों में स्वाइपिंग मशीन होती हैं, जिससे आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं आप क्रेडिट कार्ड से भी खरीददारी कर सकते हैं और रिवॉर्ड पॉइंट्स या कॅश बैक की सुविधा पा सकते हैं। यह एटीएम से पैसा निकलने से बेहतर है और इससे आप के एटीएम की लिमिट पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
4) अपने बैंक से ही पैसा निकालें
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश अनुसार आप एक बैंक से ज्यादा से ज्यादा तीन बार पैसे निकाल सकते हैं। इसलिए जितना हो सके अपने ही बैंक का एटीएम इस्तेमाल करें।
5) बैंक में खुद को रजिस्टर कराएं
अपने बैंक की सुविधा जैसे फोन बैंकिंग, एसएमएस सुविधा, इंटरनेट बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले तो आप आपने आपको बैंक में रजिस्टर कराएं। इसके लिए आपको बैंक में अपना सही फ़ोन नंबर और सही ईमेल आईडी देनी होगी। इसे आप समय समय पर एटीएम से बैलेंस चेक करने से बच सकते हैं।
6) एक से ज्यादा खाते
एक ही बैंक पर निर्भर न रहें। एक-दो खाते और भी रखें। इनमें कुछ कैश पड़ा रहने दें। अगर कभी एटीएम के फ्री इस्तेमाल की सीमा खत्म हो जाए तो इन बैंक खातों का इस्तेमाल करें।
7) निष्क्रिय खाता
अगर आपका कोई ऐसा अकाउंट या खता है जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं और उसे बंद करने की सोच रहें हैं। तो यह वक़्त है उसे फिर से शुरू करने का और उसमें कुछ पैसे जमा करने से आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
8) मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें
बहुत से बैंकों के मोबाइल ऐप मौजूद हैं। अपने बैंक का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और उसके जरिये तमाम काम निपटाएं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
