यदि आप मकान बेचना चाहते हैं, तो कुछ मूल किन्तु महत्वपूर्ण बातों कों याद रखें। केपिटल गेन टेक्स दायित्व आदि मामलों के कारण आपके मकान की कीमत बढ़ जाएगी, अत: इस पर विचार करना चाहिये, जिससे आपको मकान की वास्तविक कीमत प्राप्त हो सके। इस संबंध में होमवर्क करने से भविष्य में किसी दिन आने वाली अनपेक्षित परेशानियों से बचा जा सकता है। इस पर मनन करने के लिए कुछ तथ्य यहां दिये जा रहे हैं-

1- केपिटल गेन टेक्स
चूंकि मकान को आयकर नियमों के अनुसार सम्पति (असेट )माना जाता है, अत: यदि मकान बेच कर मुनाफा कमाते हैं, तो इस पर आपको केपिटल गेन टेक्स देना होगा। जब अपरिवर्तित सम्पति को बेचने से इसकी मूल लागत से बेची गर्इ लागत ज्यादा होती है, तब जो लाभ होता हैं, उस पर यह टेक्स लगता है। यदि आप अपना मकान तीन वर्ष की अवधि में ही बेच देते हैं, तो जो लाभ मिलता है, उस पर शोर्ट टर्म केपिटल टेक्स लगता है। दूसरी तरफ यदि आप तीन साल से अधिक अवधि तक मकान अपने पास रखते हैं और इसे फिर बेचते हैं, तो इस पर लोंग टर्म केपिटल टेक्स लगता है, जिसे बाद में सूचीबद्ध माना जाता है। केपिटल गेन टेक्स से कैसे बचा जाय, उस पर यहां कुछ जानकारी दी जा रही है।
2- बाज़ार भाव के संबंध में जानकारी
रियलस्टेट मार्केट से आपको मकान की कीमत की सही जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिये। ऐसा करने पर आप शहर के जिस स्थान में मकान बेचना चाहते हैं, उसके सही भाव क्या है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
3- कीमत तय करें
यह मुश्किल कार्य हैं। इस संबंध में सावधानी रखें कि आपके मकान की कीमत ज्यादा नहीं हो जाय। परन्तु यह ध्यान रखें कि वास्तविक कीमत से कम कीमत पर मकान नहीं बेंचे, क्योंकि ऐसा करने पर जो खरीदार है, वह यह समझेगा कि इस स्थान के संबंध में कोर्इ विवाद जुड़े हुए हैं। अत: यदि आपको रियल स्टेट मार्केट के अनुसार जगह की सही कीमत की जानकारी है, तो आप इसका सही मूल्यांकन कर पायेंगे।
4- मकान बेचने के लिए मार्केंटिग करें
आजकल अधिकांश चीजे मार्केटिंग पर निर्भर करती है। अत: आप अपने मकान की सही कीमत निर्धारित कर लें तदपुरान्त मकान बेचने संबंधी सूचना सभी जगह पहुंच जाये, इसके लिए इसे विज्ञापित करें, ताकि अधिकाधिक खरीदार आप तक पहुंच सके। आप अखबार, ऑन लाइन प्रोपर्टी बेचने वाली कम्पनियों और रेडियों पर विज्ञापन दे सकते हैं। इसके अतिरक्त आपके मित्रों और परिचितों को भी अपनी प्रोपर्टी बेचने संबंधी जानकारी से अवगत करा सकते हैं।
5- समय
यदि आप मकान बेचना चाहते हैं, तो इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय देना होगा, क्योंकि जब संबंधित खरीदार आयेंगे, तब आपको तैयार रहना चाहिये। यदि आपके पास समय नहीं हैं तो आपको प्रोपर्टी के व्यवसाय से जुड़े किसी मध्यस्थ की सेवाऐं लेनी चाहिये, ताकि कम निरीक्षण पर ही आपका काम हो जाय।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications