बेंगलुरु। 1 दिसंबर से एटीएम मुफ्त ट्रांजैक्शन को सीमित कर दिया गया है। अगर आप 5 से ज्यादा ट्रांजैक्शन करेंगे तो हर बार आपको कुछ कीमत चुकानी पड़ेगी, फिर चाहे आपको बैंक से पैसा निकालना हो या फिर महज अकाउंट बैलेंस चेक करना हो। लिहाजा हम आपको बताने जा रहे हैं कि अकाउंट बैलेंस जानने के लिये अब आपको बैंक, बैंक एटीएम तक नहीं जाना होगा और न ही आपको इंटरनेट बैंकिंग या फोन बैंकिंग में लॉग इन करना होगा। बस एक मिस्डकॉल काफी है।

जी हां हम आपके सामने कुछ बैंकों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, अगर आपका अकाउंट इनमें से किसी भी बैंक में है, तो आप बस दिये गये नंबर पर मिस्ड कॉल दीजिये। थोड़ी ही देर में आपके पास बैंक से एसएमएस आ जायेगा और आपको बैंक बैलेंस पता चल जायेगा। बस जरूरी यह है कि जिस मोबाइल से आप मिस्ड कॉल देंगे, वह नंबर आपके बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिये।
- ऐक्सिस बैंक- 09225892258
- आंध्रा बैंक - 09223011300
- इलाहाबाद बैंक - 09224150150
- बैंक ऑफ बड़ौदा- 09223011311
- भारतीय महिला बैंक-09212438888
- धनलक्ष्मी बैंक- 08067747700
- आईडीबीआई बैंक- 09212993399
- कोटक महींद्रा बैंक- 18002740110
- सिंडीकेट बैंक- 09664552255
- पंजाब नेशनल बैंक- 18001802222
- आईसीआईसीआई बैंक- 02230256767
- एचडीएफसी बैंक- 18002703333
- बैंक ऑफ इंडिया- 02233598548
- केनरा बैंक- 09289292892
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 09222250000
- कर्नाटका बैंक-18004251445
- इंडियन बैंक- 09289592895
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 1800112211 एवं 18004253800 (इसमें आपको आईवीआर के माध्यम से बैंक बैलेंस बताया जायेगा।)
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- 09223009292
- यूको बैंक- 09278792787
- विजया बैंक- 18002665555
- यस बैंक- 09840909000
एक जरूरी सूचना- अब अगर आपका मोबाइल कोई ऐसा व्यक्ति मांगता है, जिसे मालूम है कि आपका किस बैंक में अकाउंट है, तो वह मिस्ड कॉल देकर आपके ही मोबाइल से आपका बैंक बैलेंस पता कर सकता है। गोपनीयता बनाये रखने के लिये लिहाजा ऐसे लोगों से सावधान रहें। और अगर यह आर्टिकल आप अपने मित्रों से शेयर करना चाहते हैं तो ऊपर जाकर सोशल मीडिया शेयर बटन पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications