ऑनलाइन कैसे बनवाएं पैन कार्ड
बेंगलूरू। पैन कार्ड बनवाना है? लेकिन आपको समय नहीं मिल पा रहा है। तो इस बात की चिंता छोड़ दीजिए। क्योंकि अब आप ऑनलाइन पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आपको किसी तीसरे व्यक्ति से मिलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आयकर विभाग ने पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे और भी आसान बना दिया है।

इन बातों पर ध्यान देंः
- आयकर नियमों के मुताबिक पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको फॉर्म 49ए की जरूरत पड़ती है। यह फॉर्म आपको वेबसाइट पर मिल सकता है।
- NSDL की वेबसाइट पर जाकर (लिंक- https://tin.tin.nsdl.com/pan/) आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप दिया गया लिंक भी उपयोग करें। यहां पर आपको पैन कार्ड की बेसिक जानकारी मिल जाएगी।
- वेबसाइट पर दिए गए अॉप्शंस पर आपको ध्यान से क्लिक करना होगा। अगर आपको पैन कार्ड बनवाना है तो उसका अलग ऑप्शन बना है। वहीं पैन कार्ड में कुछ गलती दुरुस्त करवानी है तो इसमें भी बदलाव किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए (change or c correction pan) करेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को ऑनलाइन ही सब्मिट करना होगा। फॉर्म सब्मिट होने के बाद आपको पंद्रह अंकों वाला एक्नोलेजमेंट नम्बर दिखाई पड़ेगा। इस नम्बर का प्रिंट लीजिए और इसे संभालकर रखिएगा।
- एक्नॉलेजमेंट फॉर्म को आयकर विभाग को भेजना होता है। इसके साथ आपको एड्रेस प्रूफ, पहचान पत्र आदि जमा करने होते हैं। फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाकर भेजने होते हैं। यही फोटो आपके पैन कार्ड पर दर्शाई जाएगी।
- अगर आप देश मेेंं ही रहते हैं तो पैन कार्ड की एप्लिकेशन के लिए फीस कुल 96 रुपए देनी होती है। वहीं अगर आप विदेश में रहते हैं तो आपको बतौर फीस 962 रुपए चुकाने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications