
ऐसे में एक से अधिक या डुप्लीकेट पैन कार्ड रखना गैरकानूनी माना जाता है। अत: एक से अधिक पैन कार्ड होने पर संबंधित विभाग को इस बारे में सूचित कर देना चाहिए, अन्यथा सरकार लीगल नोटिस जारी कर दंड स्वरूप संबंधित व्यक्ति पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगा सकती है। ऐसे कई कारण होते हैं जब एक व्यक्ति अनजाने में ही एक नये पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है-
1. घर का पता बदलने पर
घर का पता बदलने पर दूसरे पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की कोई आवश्कता नहीं होती है। परमानेंट अकाउंट नंबर, आपकी परमानेंट आईडेंटिटी होती है जो कि पूरे भारतवर्ष में एक जैसी ही रहती है। घर बदलने पर संबंधित विभाग को पत्राचार के नये पते के बारे में सूचित कर देना चाहिए, जिसके लिए कोई एड्रेस प्रूफ देना आवश्यक है।
2. विभागीय असावधानी के कारण
यदि विभागीय असावधानी के कारण किसी व्यक्ति के नाम दो पैन कार्ड जारी हो गये हैं तो उसे आयकर विभाग की साइट http://incometax.sparshindia.com/pan/newPAN.asp पर जाकर इसकी जानकारी दे देना चाहिए, साथ ही जिस कार्ड को निरस्त किया जाना है। उसके बारे में विवरण दे देना चाहिए।
इसके अलावा आप एनएसडीएल टिन फैसिलिटेशन सेंटर्स या यूटीआई पैन सेंटर्स को पत्र लिखकर भी अतिरिक्त पैन कार्ड की जानकारी दे सकते हैं। पत्र के विषय में 'पैन डेटा में बदलाव' लिखना अनिवार्य है। अतिरिक्त पैन नंबर अंतिम लाइन में लिखा जाना चाहिए।
अतिरिक्त पैन कार्ड होने पर आप किसी न्यायिक अधिकारी को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचना दे सकते हैं। पत्र में अपना नाम, पता, फोन नंबर, जिस पैन नंबर को आप रखना चाहते हैं उसका विवरण, के अलावा जिस पैन नंबर को आप निरस्त करवाना चाहते हैं उसका विवरण दिया जाना चाहिए। भविष्य में किसी मुश्किल से बचने के लिए पत्र देने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा जारी की गई रशीद को अपने पास सुरक्षित रखे।
याद रखे ऐसा कर आप एक जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभायेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications