Weather Update: देशभर में मानसून के बादल पहुंच चुके हैं. बादल झमाझम बरस रहे हैं. राजधानी दिल्ली समेत मध्य और उत्तर भारत में भारी बारिश से पानी-पानी हो गया है. दिल्ली में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इस बीच अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके तहत दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजधानी में रविवार को भी भारी वर्षा होने का अनुमान है. बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया अनुमान
- IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) बारिश होने की बहुत संभावना जताई है.
- पंजाब में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) बारिश होने की बहुत संभावना जताई है.
- पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) बारिश होने की बहुत संभावना जता है.
- असम एवं मेघालय में 29 जून को अलग-अलग स्थानों में भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी बारिश- (115.5-204.4 मिलीमीटर) के साथ अत्यंत भारी बारिश (>204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है.
- सिक्किम, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
- अरुणाचल प्रदेश में 29 और 30 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी बारिश(115.5-204.4 मिलीमीटर) के साथ अत्यंत भारी बारिश(>204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है.
इन राज्यों में पहुंचे मानसून के बादल
मानसून ने उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार को शुक्रवार सुबह पूरी तरह से कवर लिया। साथ ही आज हरियाणा में भी एंटी ले ली। वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है। अब सिर्फ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्से हैं, जहां मानसून अभी नहीं पहुंचा है।

राजधानी दिल्ली में टूटा 88 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक यानी 24 घंटे के दौरान 228 mm बारिश हुई, जोकि रिकॉर्ड रहा. यहां जून महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 88 साल बाद हुई है. जिससे पहले जून 1936 में 24 घंटे में 235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
