नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। तो अगर आप भी कोरोना संकट के इस दौर में अपनी सेविंग्स को लेकर परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। लॉकडाउन के बाद आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। जिसके लिए बैंक आपको मदद करेगा।
जी हां आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी पैसों की दिक्कत के चलते अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों क्योंकि अब पीएनबी आपके लिए स्पेशल स्कीम लेकर आया है, जिसके जरिए आप लोन लेकर बिजनेस कर सकती हैं। आइए आपको पीएनबी की 4 खास स्कीम के बारे में बताते हैं। मालूम हो कि देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चार तरह की स्कीमों को लॉन्च कर रखा है। तो चलिए आपको इन स्कीमों के बारे में बता दें।
पीएनबी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम के तहत लोन की सुविधा देती है। इस स्कीम के जरिए महिला अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें बैंक महिलाओं को उनका नया व्यापार शुरू करने में मदद करता है। इसके साथ नई तकनीक, व्यापार को बढ़ाना और नए हुनर को लेने में मदद करना शामिल है। बता दें कि स्मॉल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया के तहत महिला उद्यमियों के लिए 'महिला उद्यम निधि' स्कीम चलाई जाती है। इस स्कीम के तहत महिला उद्यम को बढ़ावा देने और महिलाओं को करोबार शुरू करने के लिए किफायती दर पर वित्तीय मदद की जाती है।
इस योजना के तहत चार स्कीमें चल रही हैं। इस योजना के तहत किसी भी व्यापार या फिर बिजनेस यूनिट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सेट अप करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप बैंक से लोन लेकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सकते हैं और बिजनेस को आसानी से चला सकते हैं। बिजनेस चलाने के लिए सभी जरूरी चीजों का ख्याल बैंक रखेगा।
अगर कोई महिला अपने घर पर या फिर बाहर क्रेच के बिजनेस को शुरू करना चाहती है तो फिर बैंक उसको मदद करेगा। इस लोन के तहत बैंक महिला को बेसिक सामान, बर्तन, स्टेशनरी, फ्रिज, कूलर व पंखे, आरओ और ग्रोथ मॉनिटर करने के लिए मदद करता है, ताकि महिला अपने बिजनेस को आराम से शुरू कर सके। बता दें कि क्रेच बिजनेस में आपको अलग-अलग उम्र के बच्चों को संभालना होता है और हर उम्र के बच्चे की उम्मीदे अलग-अलग होती है।
पीएनबी महिला सशक्तिकरण अभियान स्कीम के जरिए आपको बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल हेल्प की जाती है। इसके लिए बैंक स्वंय सहायता समूह या फिर अन्य नॉन प्रॉफिट संस्थानों के जरिए महिलाओं को गैर-कृषि कार्यो से संबंधित व्यापार को खड़ा करने में आर्थिक तौर पर मदद करता है। आपको बता दें बैंक की इन 4 स्कीम के जरिए आप अपना बिजनेस खड़ा कर सकते हैं। इसके साथ ही इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको पैसों की भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पीएनबी ने ये सभी स्कीम महिलाओं को ध्यान में रखकर ही लॉन्च की हैं।
हाल ही में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। पीएनबी ने ग्राहकों के लिए लोन में 0.15 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। जिन भी ग्राहकों ने पीएनबी का पर्सनल होम लोन और प्रॉपर्टी लोन लिया है। उन लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जानकारी दें कि ब्याज की नई दरें 9 मई से लागू हो गई हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान