मोदी सरकार ने फैसला किया है कि एसबीआई मार्च 2019 के बाद ईपीएफओ का फंड मैनेजर नहीं रहेगा। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई अब आपके प्रॉविडेंट फंड पीएफ के पैसे का प्रबंधन नहीं कर पाएगा। रिजर्व बैंक के नए मानक के तहत कोई भी बैंक अब असेट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर काम नहीं करेगा।
मौजूदा समय में एसबीआई, आईसीआईसीआई सेक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप, रिलायंस कैपिटल, एचएसबीसी एएमसी और यूटीआई एएमसी ईपीएफओ के फंड मैनेजर हैं।
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक के बाद लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार ने पत्रकारों को बताया हैं कि एसबीआई ईपीएफओ के फंड मैनेजर के तौर पर काम नहीं कर सकता है। हमने एसबीआई म्युचुअल फंड को फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त नहीं किया था क्योंकि कंपनी ने इसके लिए आवेदन नहीं किया था।
आयकर विभाग जल्द देगा पहले से भरा हुआ रिटर्न फार्म ये भी पढ़ें।
इतना ही नहीं गंगवार को यह भी कहना हैं कि हमने पांचों फंड मैनेजर्स को मार्च तक का समय दिया है। जिसके बाद यह तय किया जायेगा कि किसको फंड मैनेजर नियुक्त कर सकते है। हमने पहले एसबीआई को फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया था लेकिन उसका काम बैंकिंग है और फंड को मैनेज करना उसका काम नहीं है।
एसबीआई म्युचुअल फंड ने हमारे पास फंड मैनेजर के तौर पर नामांकन नहीं कराया था। मार्च के बाद अगर एसबीआई म्युचुअल फंड हमाने पास आवेदन करता है तो हम उनको फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त कर सकते हैं।
जबकि इम्पलाइज पेंशन स्कीम-95 में ज्यादा योगदन कर रहे मेंबर को हायर पेंशन देने के मुद्दे पर लेबर मिनिस्टर ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस पर विचार करेंगे। हमने इस मामले में एक्चुअरी की सलाह मांगी है। सलाह के बाद हायर पेंशन के मामले पर फैसला करेंगे।
हांलाकि बता दें कि मौजूदा समय में ईपीएफओ के लगभग 5 करोड़ एक्टिव मेंबर्स हैं। ईपीएफओ अपने मेंबर्स के 8 लाख रुपये से अधिक के पीएफ फंड का प्रबंधन करता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित